Vat Savitri Puja पर पहनें लाल-मरून रंग के चूड़ी सेट, हर साड़ी पर खूबसूरत लगेंगे बैंगल्स के ये 8 फैंसी डिजाइन

वट सावित्री का व्रत हर सुहागिन महिला करती है और इस दिन 16 श्रृंगार किया जाता है। अगर आप चूड़ी सेट बनवाने जा रही हैं, तो लाल-मरून रंग के कुछ ट्रेंडी बैंगल्स डिजाइन यहां देख लें।

Deepali SrivastavaMay 14, 2026 02:28 pm IST
1/9

चूड़ियों के खूबसूरत फैंसी डिजाइन्स

हाथों में चूड़ियां-कड़े पहनना हर महिला को पसंद होता है और खासतौर पर कोई तीज-त्योहार हो तब साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां ही अच्छी लगती हैं। वट सावित्री का व्रत इस बार 16 मई को पड़ रहा है और इसे सुहागिन महिलाएं करती हैं। ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है, जिसमें महिलाएं पूरा 16 श्रृंगार करती हैं। आप भी वट सावित्री का व्रत करने वाली हैं, तो अपनी साड़ी के हिसाब से लाल और मरून रंग की चूड़ियों के कुछ सेट देख लें। ये चूड़ियां हर कलर की साड़ियों पर खिलेंगी और आपको पूरा सुहागिन वाला लुक भी देंगी।

2/9

वेलवेट चूड़ी सेट

वेलवेट चूड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आप साइड में हैवी या हल्के गोल्डन कड़े लगाएं और बीच में चूड़ियों का सेट बनाकर पहनें। आप लटकन वाले कड़े भी स्टाइल कर सकती हैं और वेलवेट चूड़ियों के बीच में गोल्डन चूड़ियां या कड़े भी सेट करके पहन सकती हैं।

3/9

प्लेन चूड़ियां

मेटल वाली प्लेन चूड़ियां भी पहन सकती हैं। अगर आपकी साड़ी में सिल्वर वर्क है, तो लाल और सिल्वर मेटल वाली चूड़ियों का सेट बनाएं और साइड में कड़ों के साथ स्टाइल करें।

4/9

कांच की चूड़ियां

स्टोन वाली कांच की चूड़ियां सदाबहार है। किसी भी रंग की साड़ी के साथ आप इस तरह के डिजाइन पहन सकती हैं। साइड में हैवी लाल या गोल्डन रंग का कड़ा लगाकर इन चूड़ियों का सेट तैयार करें। ये हाथों को खूबसूरत लुक देंगी।

5/9

ग्लिटर चूड़ी सेट

लाल रंग की चूड़ियों में आप ग्लिटर वाली चूड़ी सेट भी पहन सकती हैं। कड़े के साथ आप ये चूड़ियां लगाकर पहनेंगी तो अच्छा लगेगा। गोल्डन या किसी भी रंग की साड़ी के साथ ये सेट जचेगा।

6/9

स्टोन वाली मरून चूड़ियां

मरून कलर की चूड़ियां पहन रही हैं, तो स्टोन वाली चुनें। गोल्डन कलर के कड़े लगाकर आप मरून कलर की चूड़ी का सेट तैयार करें। ये चूड़ियां मरून, लाल, नारंगी, गोल्डन, हरे रंग की साड़ी पर खूब खिलेंगी।

7/9

मरून चूड़ा सेट

नई-नई शादी हुई है और पहला वट सावित्री व्रत कर रही हैं, तो मरून चूड़ा सेट पहनें। ये हाथों पर खिलेगा और किसी भी रंग की साड़ी के साथ मैच करेगा।

8/9

फ्लोरल वेलवेट चूड़ी सेट

फ्लोरल पैटर्न वाला चूड़ी सेट भी खूब ट्रेंड में चल रहा है। आप फ्लोरल पैटर्न वाले कड़े लें और बीच में वेलवेट मरून कलर की चूड़ियां लगाएं। ये चूड़ी सेट हाथों पर खिलेंगे।

9/9

सिंपल स्टोन कांच की चूड़ियां

मरून कलर में सिंपल स्टोन वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इसमें आप गोल्डन या सिल्वर कड़े साइड में लगाएं और सुंदर लुक पाएं। ये हर कलर की साड़ियों के साथ मैच करेगी और परफेक्ट लुक देगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलVat Savitri Puja पर पहनें लाल-मरून रंग के चूड़ी सेट, हर साड़ी पर खूबसूरत लगेंगे बैंगल्स के ये 8 फैंसी डिजाइन