1/9त्योहारों लेकर शादियों का सीजन आने वाला है। पितृ पक्ष के खत्म होते ही काफी सारी महिलाएं टेलर और बुटीक के चक्कर काटने लगेंगी। जिससे कि ब्लाउज की डिजाइन से लेकर फिटिंग तक सही आए। अगर आप अपने लुक को स्पेशल बनाना चाहती हैं और किसी यूनिक डिजाइन की खोज में हैं। तो बैक नेक पर सिलवाने के लिए इन डिजाइन्स को सेलेक्ट कर लें। ये आपके साड़ी को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा।

ब्लाउज के बैक को यूनिक लुक देना चाहते हैं तो इस तरह से प्लीट्स डलवाकर ब्लाउज रेडी करवाएं। ये डिजाइन हटके दिखेगी। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)

ब्लाउज के बैक को हटके बनवाना चाहती हैं तो पैच वाले वर्क को गले पर स्टिच करवाएं और शोल्डर से लगाकर चेन अटैच करें। ये डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगी। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)

मोनोक्रोम कलर के ब्लाउज को हटके बनाना है तो इस पर पैच लगवाएं और पूरी बैक पर स्टिच करवाएं। राउंड या चौकोर शेप में स्टिच करवाना आसान है और यूनिक दिखेगा। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)

सिंपल से ब्लाउज को कौड़ी स्टिच कर यूनिक लुक दे सकते हैं। इस काम को आप खुद से भी कर सकती हैं। बस ध्यान रहे कि ब्लाउज की नेकलाइन ज्यादा डीप ना हो। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)

ब्लाउज को अगर नवरात्रों के लिए रेडी करवा रही हैं तो बैक पर मिरर लगवाएं। ये डिजाइन भी परफेक्ट लुक देगी। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)

कॉटन सिल्क जैसी सिंपल साड़ियों को यूनिक बनाने के लिए ब्लाउज पर रेशमी धागों के गुलाब के फूल कढ़ाई करवाएं। ये यूनिक लुक देगा। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)

आप ब्लाउज की बैक पर हैंड एंब्रायडरी करवा लें। ये सिंपल ब्लाउज को डिजाइनर लुक देगा। रेशमी धागों के अलावा ऊन की कढ़ाई 3डी लुक क्रिएट करेगी। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)

ब्लाउज की बैक पर शियर फैब्रिक स्टिच करवाएं और उस पर फूलों की कढ़ाई कर वालें। ये डिजाइन क्लासी और डिजाइनर एक साथ दिखाएगी। ( इमेज क्रेडिट-Pintrest)
