
गर्मियों के मौसम में कॉटन के सूट सबसे ज्यादा कंफर्टेबल और स्टाइलिश ऑप्शन होते हैं। आप ऑफिस-कॉलेज जाती हों या डेली वियर के लिए सूट सिलवाने की सोच रही हों, कॉटन का फैब्रिक ले कर स्टिच करा सकती हैं। आजकल तो इतने फैंसी और फ्लोरल प्रिंट वाले कॉटन फैब्रिक आने लगे हैं, जो देखने में काफी एलिगेंट लगते हैं। हालांकि इन्हें स्टिच कैसे कराएं ये थोड़ा सा कन्फ्यूजिंग होता है। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी स्टिचिंग आइडियाज ले कर आए हैं, जो काफी ट्रेंडी लगेंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9फ्लोरल प्रिंट में सॉफ्ट और पेस्टल शेड का कॉटन फैब्रिक ले कर आप इस तरह का पाकिस्तानी कुर्ता सेट स्टिच करा सकती हैं। इनका ढीला फिट काफी ज्यादा एलिगेंट लगता है और कंफर्टेबल भी होता है। साथ में प्लाजो है और मैचिंग लेस लगवाकर काफी स्टाइलिश लुक मिलेगा। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट शेड में या मैचिंग शेड में दुपट्टा ले सकती हैं।

3/9ढीले-ढाले सूट काफी आरामदायक होते हैं। ऐसे में आप कॉटन फैब्रिक से इस तरह का कुर्ता सेट भी बनवा सकती हैं। प्रिंटेड फैब्रिक में ही काफी स्टाइलिश सा सूट बनवा सकती हैं। इसका ढीला प्लाजो भी डेली वियर के लिए परफेक्ट रहता है। मैचिंग लेस लगवाकर सूट और भी डिजाइनर लगेगा।

4/9प्रिंटेड फैब्रिक ले कर आप इस तरह की एक सलवार स्टिच करा के रख सकती हैं। इसके साथ आप अपनी प्लेन बेसिक कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। बहुत ही क्लासी लुक लगता है। फ्लोई स्लीव्स और शॉर्ट लेंथ वाली कुर्ती के साथ ऐसी सलवार डेली वियर के लिए एक परफेक्ट आउटफिट हो सकती है।

5/9दो अलग-अलग रंग के फैब्रिक ले कर आप सलवार और कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। ये सॉफ्ट पर्पल और मिंट ग्रीन का कॉम्बिनेशन भी बहुत खूबसूरत है। लेस और नेकलाइन पर डोरी वाला पैटर्न काफी ज्यादा स्टाइल लगेगा। डेली वियर और आउटिंग के लिए ये एकदम परफेक्ट रहता है।

6/9पेस्टल शेड्स में बेसिक फैब्रिक ले कर लॉन्ग लेंथ में पाकिस्तानी कुर्ता स्टिच करा सकती हैं। एंकल लेंथ कुर्ता काफी ज्यादा पॉलिश्ड और एलिगेंट लुक देता है। इसके साथ मैचिंग शिफॉन दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। स्लीव्स पर लेस लगवाकर सूट की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

7/9प्रिंटेड कॉटन फैब्रिक ले कर आप सलवार-सूट स्टिच करा सकती हैं। सलवार बहुत ढीली होती है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगती है। डेली वियर के लिए ये सेट परफेक्ट है। कुर्ता सेट पर आप पॉम-पॉम बॉल्स और लेस लगवा सकती हैं, बहुत ही अच्छा लुक आता है।

8/9सेम फैब्रिक में आप कुर्ता और प्लाजो का सेट स्टिच करा सकती हैं। ये को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा स्टाइलिश लुक देगा। पाकिस्तानी सूट सेट वाला फ्लोई डिजाइन बहुत ही कंफर्टेबल होता है और क्लासी भी लगता है। डेली वियर या ऑफिस-कॉलेज के लिए परफेक्ट रहेगा।

9/9पिंक कलर हर लड़की पर सुंदर लगता है। खासकर प्रिंटेड में इस तरह का फैब्रिक बहुत ही क्लासी लगेगा। आप इस तरह की शॉर्ट कुर्ती स्टिच करा सकती हैं, साथ में फ्लोई सलवार और लेस वर्क बहुत ही सुंदर लगेगा।
