Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलब्रेकफास्ट में ऑयली नहीं इन स्टीम किए हुए फूड्स को खाएं, टेस्ट और हेल्थ दोनों मिलेगा।

ब्रेकफास्ट में ऑयली नहीं इन स्टीम किए हुए फूड्स को खाएं, टेस्ट और हेल्थ दोनों मिलेगा।

8 Steamed Breakfast Ideas: ब्रेकफास्ट में हर दिन कुछ नया और स्पेशल खाने की डिमांड रहती है। लेकिन साथ ही सारे फूड्स हैवी ना हो और तले हुए ना रहें। ऐसे में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए इन 8 तरह के स्टीम फूड्स को बनाना जरूर सीख लें, आएगा काम।

AparajitaJan 14, 2026 06:41 pm IST
1/9

स्टीम में बनने वाले फूड्स

हर रोज सुबह के वक्त टेस्टी ब्रेकफास्ट की डिमांड तो घर वाले करते ही हैं। लेकिन उस टेस्ट के साथ हेल्थ भी शामिल करना अक्सर काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन बगैर तेल, केवल भाप में बनीं ये डिशेज टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हैं। इन्हें आप ब्रेकफास्ट की लिस्ट में आसानी से शामिल कर सकती हैं। नोट कर लें स्टीम में बनने वाली टेस्टी डिशेज।

2/9

इडली

भाप में पकाकर और गट हेल्थ के लिए बेस्ट इडली पहले नंबर पर रहती है। जिसे केवल साउथ इंडियन ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडियन भी खूब पसंद करते हैं।

3/9

ढोकला

बेसन को फुलाकर तैयार होने वाले ढोकले को खाने के शौकीन भी कई सारे लोग हैं। बस अगर ढोकले की मिठास को बैलेंस कर दिया जाए तो स्टीम में बनने वाली ये डिश भी बेस्ट है।

4/9

दाल फरा

यूपी, बिहार में दालों के पेस्ट को बनाकर चावल या गेंहू के आटे में भरकर भाप में पकाया जाता है। फिर इसे चटनी या सॉस के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। या फिर हल्का सा प्याज, लहसुन के तड़का लगाकर इसके टेस्ट को बढ़ाते हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए ये डिश भी बेस्ट है।

5/9

पात्रा या रिकवच

यूपी, बिहार में अरवी के पत्तों में चने के दाल के पेस्ट को मसाले में तैयार कर पत्ते पर लगाकर भाप दिया जाता है। बाद में छोटे पीस में काटतकर मनचाहे अंदाज में डीप फ्राई या शैलो फ्राई करके लोग खाते हैं। भाप में पकी ये डिश भी ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है।

6/9

मुठिया

बेसन में पालक, मेथी, तिल और मसालों को डालकर गूंथा जाता है। फिर पानी में डालकर पकाया जाता है। इस स्टीम्ड मुठिया को हल्के से तिल और राई के तड़के में रेडी कर अक्सर गुजराती लोग खाना पसंद करते हैं।

7/9

हांडवो

स्टीम में बनने वाली ढेर सारी सब्जियों और बेसन में बनने वाली ये गुजराती डिश भी बेस्ट है। जिसे अक्सर हेल्दी ब्रेकफास्ट की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

8/9

भापा पीठा

चावल के आटे में नारियल और गुड़ को भरकर इस डिश को भाप में पकाते हैं। बंगाल की ये डिश भापा पीठा अक्सर सर्दियों की सुबह में लोग खाना पसंद करते हैं।

9/9

सूजी-मूंग वड़ा

अगर आप ट्रेडिशनल डिश के अलावा स्टीम डिश बनाना चाहती हैं तो हरी मूंग में सूजी को मिक्स कर पेस्ट बनाएं और भाप में पकाकर टेस्टी वड़े तैयार करें।

;;;