सिर्फ आलू नहीं, होली से पहले बनाकर रख सकती हैं ये 8 तरह के पापड़, लगते हैं खूब टेस्टी!

8 Delicious Papad Recipes: होली आने से पहले घर-घर में पापड़ और चिप्स बनना शुरू हो जाते हैं। आप अलग-अलग वैराइटीज के पापड़ बनाकर रख सकती हैं। इन सभी का टेस्ट अलग होता है और एक बार बनाकर पूरे साल एंजॉय कर सकती हैं।

Anmol ChauhanFeb 18, 2026 03:01 pm IST
1/9

होली से पहले बनाकर रख लें ये पापड़

होली आने से पहले घर-घर में पापड़ और चिप्स बनना शुरू हो जाते हैं। एक साथ खूब सारे पापड़ बनाकर रख लेंगी तो होली के साथ-साथ पूरे साल तल कर एंजॉय कर सकते हैं। शाम की चाय हो या दाल-चावल के साथ भी साइड डिश के तौर पर क्रंची पापड़ खूब टेस्टी लगते हैं। आप अलग-अलग वैराइटीज के पापड़ बनाकर रख सकती हैं। इन सभी का टेस्ट अलग होता है और एक बार बनाकर पूरे साल एंजॉय कर सकती हैं।

2/9

आलू के पापड़ बनाएं

आलू के पापड़ सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं और बनाने में आसान भी। बच्चों को इनका स्वाद खूब पसंद आता है। इसके लिए आलू को उबालकर अच्छे से मैश कर लें। इनमें अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। प्लास्टिक की पन्नी पर तेल लगाएं और प्रेस करते हुए पापड़ बना लें। धूप में 2-3 सुखाकर पापड़ बन जाएंगे।

3/9

खूब कुरकुरे बनते हैं चावल के पापड़

चावल के पापड़ खूब कुरकुरे और टेस्टी बनते हैं। बनाने के लिए चावल को धो कर लगभग 6 घंटे के लिए भिगोकर पीस लें। इसे छलनी से छान लें, फिर थोड़ा पानी डालकर पतला सा घोल बना लें। इसमें चिली फ्लेक्स, नमक और जीरा मिलाएं। एक प्लेट में पापड़ का पतला घोल डालें, फिर हल्की भाप लगा लें। इन्हें दो-तीन की अच्छी धूप में सुखा लें।

4/9

लहसुन पापड़ बनाएं

लहसुन का टेस्ट पसंद है तो लहसुन पापड़ जरूर ट्राई करें। इसके लिए मैदा में नमक और पानी डालकर एक पेस्ट बना लें। इसमें चिली फ्लेक्स और लहसुन का पेस्ट मिलाकर घोल तैयार कर लें। छोटी-छोटी प्लेट में पापड़ रखें और भाप लगा लें। इसके बाद इन्हें धूप में सुखाने के लिए फैला दें।

5/9

व्रत में काम आएंगे साबूदाना पापड़

साबूदाना के पापड़ आप घर में ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। व्रत में भी ये खाए जा सकते हैं। सबसे पहले साबूदाना अच्छे से धो लें, एक कप साबूदाना ले रही हैं तो आधा कप पानी में भिगोकर रख लें। दो घंटे में ये फूल जाएं तो नमक और दो चम्मच पानी मिला दें। किसी बैंगल की मदद से एक प्लेट में छोटे-छोटे पापड़ बनाकर भाप लगा लें। एक दिन की धूप लगाकर क्रिस्पी पापड़ बन जाएंगे।

6/9

बनाएं उड़द दाल के मसाला पापड़

उड़द दाल के पापड़ दाल-चावल के साथ खूब टेस्टी लगते हैं। इन्हें बनाने के लिए उड़द की दाल के आटे में जीरा, कुटी हुई काली मिर्च मिलाएं। पानी में नमक और पापड़ खार मिलाएं और इसका सख्त आटा गूंथ लें। कम से कम आधा घंटे के लिए छोड़ें, फिर बेलकर पापड़ बना लें। इन्हें अच्छे से सुखा लें, पापड़ बन जाएंगे।

7/9

क्रंची सूजी के पापड़ बनाएं

सूजी के पापड़ खूब कुरकुरे और टेस्टी बनते हैं। चार कप पानी में एक कप सूजी और नमक डालकर मीडियम फ्लेम पर ढककर पका लें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर के ठंडा कर लें। इसमें जीरा, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें। इस पेस्ट से पापड़ तैयार करें और धूप में सुखा लें।

8/9

बाजार जैसे बेसन के पापड़ बनाएं

बेसन के पापड़ बनाने के लिए बेसन में जीरा, हींग, अजवाइन, दरदरी कुटी हुई काली मिर्च, नमक और तेल डालकर आटा गूंथ लें। आधा घंटे के लिए रख दें, फिर लोई बनाकर पापड़ बेल लें। दोनों तरफ से पापड़ सुखा लें।

9/9

प्रोटीन रिच काले चने के पापड़

काले चने के पापड़ हेल्दी होने के साथ साथ खूब टेस्टी भी बनते हैं। इन्हें बनाने के लिए काले चने भिगोकर उबाल लें और पीस लें। पानी में पापड़ खार और हींग मिलाएं। बेसन में नमक, जीरा, चिली फ्लेक्स और कुटी हुई काली मिर्च एड करें। इस मिक्सचर को काले चने में एड करें और पापड़ खार वाला पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इससे पापड़ बनाएं और सुखा लें। बहुत ही हेल्दी और टेस्टी पापड़ बनते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसिर्फ आलू नहीं, होली से पहले बनाकर रख सकती हैं ये 8 तरह के पापड़, लगते हैं खूब टेस्टी!