
सर्दियों में ढेर सारी हरी सब्जियां मार्केट में आती हैं। पालक इनमें से एक है, जिसे सर्दियों का 'सुपरफूड' भी कहा जाता है। पालक में विटामिन ए, सी और के, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। पालक जितना हेल्दी है, उतना ही टेस्टी भी लग सकता है, अगर उसे सही तरीके से पकाया जाए। पालक से कई डिशेज बनाई जा सकती हैं, जो बच्चे भी बड़े शौक से खा लेते हैं। चलिए देखते हैं पालक से बनने वाली ऐसी ही कुछ डिशेज।

2/9पालक खाने में बच्चे नखरे करते हैं, तो उनके लिए पराठा बना सकती हैं। अचार, सॉस या चटनी के साथ ये बहुत टेस्टी लगते हैं। बस गेहूं के आटे में पालक की प्यूरी, नमक, मिर्च और अजवाइन डालकर गूंथ लें। देसी घी लगाकर पराठे बनाएं, बहुत ही टेस्टी बनते हैं।

3/9पालक की बात हो तो सबसे पहले पालक पनीर दिमाग में आता है। ये देश सिर्फ हेल्दी नहीं होती, बल्कि इतनी टेस्टी होती है कि बच्चे भी बड़े शौक से खा लेते हैं। रोटी, पराठे हों या चावल, पालक पनीर आप सभी के साथ सर्व कर सकती हैं।

4/9बच्चों के टिफिन के लिए आलू पालक की सूखी सब्जी परफेक्ट है। जरा से मसालों के साथ पालक और आलू की सब्जी बहुत ही टेस्टी बनती है। पराठे के साथ इसका टेस्ट और भी बढ़िया लगता है। वहीं इसे आप ब्रेड या रोल की स्टफिंग की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

5/9सर्दियों में दाल पालक एक कंफर्ट फूड है। किसी भी दाल में हल्के मसाले और पालक मिलाकर आप टेस्टी सी दाल बना सकती हैं। ये चावल, रोटी और पराठे के साथ काफी टेस्टी लगती है। बच्चे पालक खाने में नखरे करते हैं, तो उनकी फेवरिट दाल में एक बार पालक डालकर जरूर ट्राई करें।

6/9कुछ स्पेशल खाने का मन है तो पलक के कोफ्ते भी ट्राई कर सकती हैं। ये बहुत ही टेस्टी बनते हैं और मुंह में घुल जाते हैं। बच्चों को पालक खिलाने का ये सबसे बेस्ट तरीका है। सर्दियों में गरमा-गरम पराठे और पूड़ी के साथ ये बहुत ज्यादा टेस्टी लगते हैं।

7/9सर्दियों में आपको पालक का सूप तो जरूर पीना चाहिए। ये शरीर को गर्म रखता है और इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है। शाम को कुछ हल्का खाना है, तो पालक का सूप बनाकर पी लें।

8/9शाम को हल्की भूख लगे तो पालक कटलेट परफेक्ट ऑप्शन हैं। उबले हुए पालक में को आलू के साथ मिलाकर, उसमें प्याज, हरी मिर्च और बेसिक मसाले मिलाकर कटलेट बनाएं। इन्हें तेल में फ्राई करें या एयर फ्रायर में क्रिस्प कर लें। बच्चों को ये बहुत पसंद आएंगे।

9/9पालक को अपनी डाइट में शामिल करने का ये टेस्टी तरीका है। चावल में पालक की प्यूरी मिलाकर हरे हरे सुंदर से पुलाव बनते हैं, जो सिर्फ देखने में ही अच्छे नहीं लगते बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। इन्हें आप रायते और सलाद के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
