ब्लाउज सिलवा रही हैं? बाजू प्लेन नहीं, स्टाइलिश बनवाएं! सेव कर लें ये 8 फैंसी डिजाइन

ब्लाउज स्टिच कराने वाली हैं तो सिर्फ नेकलाइन ही नहीं, स्लीव्स पर भी फैंसी डिजाइन बनवाएं। आजकल डिजाइनर स्लीव्स का जमाना है इसलिए यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, कुछ अट्रैक्टिव और डिजाइनर पैटर्न जो आपको सेव कर के रख लेने चाहिए।

Anmol ChauhanOct 02, 2026 07:09 pm IST
Follow us on Google News
1/9

ब्लाउज की स्लीव्स के स्टाइलिश डिजाइन

साड़ी के लुक में ब्लाउज का डिजाइन काफी अहम भूमिका निभाता है। आजकल तो ब्लाउज की नेकलाइन के साथ-साथ स्लीव्स को भी डिजाइनर बनवाने का ट्रेंड है। ऐसे में आने वाले त्योहारों के लिए ब्लाउज सिलवाने वाली हैं तो ब्लाउज की स्लीव्स पर स्टाइलिश डिजाइन बनवा सकती हैं। यहां हम आपके साथ कुछ फैंसी डिजाइन शेयर कर रहे हैं, जो एक से बढ़कर एक हैं। इन्हें आप कहीं आने-जाने या डेली वियर की साड़ियों के लिए स्टिच करा के रख सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

फ्रिल और डोरी वाली स्लीव्स

अपने ब्लाउज को थोड़ा अलग हटकर डिजाइनर सा लुक देना चाहती हैं तो इस तरह की स्लीव्स बनवा सकती हैं। इनमें फ्रिल के साथ-साथ कट वर्क और डोरी वाला सुंदर डिजाइन है। ऐसी स्लीव्स कॉटन और हल्के फैब्रिक वाले ब्लाउज के साथ बहुत बढ़िया लगती हैं।

3/9

कट वर्क में फ्लॉवर का काम

स्लीव्स के बीच में से इस तरह का स्लिट वर्क करा के आप फ्लॉवर वाली डोरी अटैच करा सकती हैं। बहुत ही प्यारा और फैंसी डिजाइन लगता है। खासकर अगर आपकी प्रिंटेड कॉटन वाली साड़ी है, तो इस तरह का डिजाइन आपको जरूर ट्राई के देखना चाहिए।

4/9

बो वाला फैंसी डिजाइन

आजकल बो वाले डिजाइन काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। ऐसे में आप भी अपने ब्लाउज में ये मॉडर्न ट्विस्ट एड कर सकती हैं। स्लीव्स पर छोटे-छोटे फैंसी से मैचिंग बो अटैच करा लें। थोड़ा और हेवी लुक चाहिए तो पर्ल और बीड्स की डिटेलिंग अटैच करा सकती हैं।

5/9

मैचिंग नेट फैब्रिक से बनवाएं पफ स्लीव्स

अपने ब्लाउज से मैचिंग रंग का नेट फैब्रिक ले कर आप पफ स्लीव्स बनवा सकती हैं। ये बहुत ज्यादा विंटेज और क्लासी लगती हैं। साथ में एक इस तरह की डोरी भी अटैच करा लें, लुक और भी अट्रैक्टिव आएगा।

6/9

बटन और बो वाला अट्रैक्टिव लुक

सिंपल स्लीव्स की जगह इस तरह की बो एंड बटन स्लीव्स भी एक बार ट्राई कर सकती हैं। डेली वियर की सिंपल कॉटन वाली साड़ियों के साथ ये परफेक्ट डिजाइन रहेगा। आने जाने के लिए साड़ी तैयार करवा रही हैं तो सिंपल बटन की जगह पर्ल या बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

7/9

सिल्क साड़ियों के लिए चुनें ये स्लीव्स

सिल्क या बनारसी साड़ी है तो ब्लाउज की स्लीव्स पर ये डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसी साड़ियों में अक्सर चौड़ा डिजाइनर बॉर्डर होता है, जिसे आप ब्लाउज में अटैच करा सकती हैं। कट वर्क के साथ ये डिजाइन बहुत ही फैंसी और क्लासी लुक देगा।

8/9

पेटल शेप वाली स्लीव्स

ब्लाउज की स्लीव्स पर आप इस तरह का पेटल शेप वाला पैटर्न भी बनवा सकती हैं। कुछ अलग हटकर ट्राई करना है तो ये बेस्ट रहेगा। इस तरह का डिजाइन स्पेशल ओकेजन वाली साड़ियों के लिए बेस्ट है। इसमें आप बीड्स और पर्ल की डिटेलिंग भी करवा सकती हैं।

9/9

फ्रिल्ड स्लीव्स बनवाएं

थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक चाहिए तो फ्रिल्ड स्लीव्स स्टिच करा सकती हैं। ये बहुत ही अट्रैक्टिव लगती हैं। आपकी शिफॉन, जॉर्जेट और हल्के फ्लोई फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ इस तरह की स्लीव्स काफी बढ़िया लगती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलब्लाउज सिलवा रही हैं? बाजू प्लेन नहीं, स्टाइलिश बनवाएं! सेव कर लें ये 8 फैंसी डिजाइन