तीज पर पहनेंगी हरी चूड़ियां, तो ये 8 सुंदर सेट सेव कर लें! इन रंगों में खूब खिलेंगे हाथ

सावन या तीज के मौके पर आप भी हरी चूड़ियां पहनने वाली हैं, तो ये सुंदर सेट के डिजाइन सेव कर लें। इन अलग अलग रंगों के साथ आप ग्रीन चूड़ियों को मिक्स कर के सेट बना सकती हैं। हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

Anmol ChauhanAug 06, 2026 07:01 pm IST
Follow us on Google News
1/9

हरे रंग की चूड़ियों को ऐसे करें मिक्स एंड मैच

सावन का महीना हो और हाथों में हरी-हरी चूड़ियां ना पहनी जाएं, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अब वैसे भी हरियाली तीज आने वाली है, जब महिलाएं हरी चूड़ियों का सेट बनाकर पहनना पसंद करती हैं। हरी चूड़ियों की खासियत ये भी है कि इन्हें आप ज्यादातर हर रंग की चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर के पहन सकती हैं। बहुत ही अच्छा सेट बनकर तैयार होता है। अपनी साड़ी या सूट के हिसाब से आप हरि चूड़ियों का सेट तैयार कर सकती हैं। कौन कौन से रंग इनके साथ अच्छे लगेंगे और सेट बनाने के अलग अलग तरीके क्या हैं, यहाँ देखकर आप जान सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

पीले रंग के साथ मैच करें हरी चूड़ियां

पीले और हरे रंग की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत ही सुंदर लगता है। खासकर सावन और तीज जैसे धार्मिक मौकों पर ये दोनों कलर ही काफी ज्यादा शुभ और सुंदर माने जाते हैं। किसी भी रंग की साड़ी हो, पीले और हरे रंग की चूड़ियां आराम से मैच हो जाती हैं। सावन में डेली वियर के लिए भी आप कुछ इस तरह का सेट बनाकर तैयार कर सकती हैं।

3/9

लाल चूड़ियों के साथ मिक्स करें ग्रीन चूड़ियां

लाल और हरी चूड़ियों का सदाबहार कॉम्बिनेशन सावन और तीज के लिए सबसे बेस्ट होता है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये दोनों रंग ही काफी शुभ माने जाते हैं, इसलिए तीज के मौके पर ज्यादातर महिलाएं इन दोनों रंग की चूड़ियों को मिक्स एंड मैच कर के पहनती हैं। गोल्डन कड़े के साथ आप कुछ इस तरह का सेट बनाकर तैयार कर सकती हैं।

4/9

डार्क और लाइट ग्रीन चूड़ियां मिक्स करें

हरे रंग में ही आप दो अलग-अलग शेड ले कर इस तरह का सेट तैयार कर सकती हैं। गाढ़ा हरा रंग और लाइट ग्रीन चूड़ियों का ऐसा सेट बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगेगा। आप हरे रंग की साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं। बाकी डेली वियर के लिए भी ये पैटर्न परफेक्ट है।

5/9

रानी पिंक और हरे रंग को मिक्स करें

पिंक और हरे रंग का कॉम्बिनेशन भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। खासकर रानी पिंक कलर ग्रीन चूड़ियों के साथ काफी अच्छा लगता है। सेट बनाने के लिए आप सिंपल हरी चूड़ियां ले सकती हैं, जिसके साथ थोड़ी डिजाइनर रानी पिंक चूड़ियों का सेट बनाएं। तीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

6/9

नीले रंग के साथ मैच करें

नीली चूड़ियों के साथ हरी चूड़ियों का सेट काफी मॉडर्न लगता है। अगर आपकी साड़ी या सूट में नीले रंग की एंब्रॉयडरी या वर्क है, तो इस तरह का सेट बनाकर ट्राई कर सकती हैं। नीली चूड़ियों के साथ इन्हें मिक्स करें और साथ में आगे-पीछे बैंगल्स भी एड कर लें, बहुत सुंदर सेट बनेगा।

7/9

आसमानी रंग की चूड़ियों के साथ ग्रीन चूड़ियां

आसमानी रंग की चूड़ियों के साथ हरी चूड़ियां काफी खूबसूरत पेयर बनाती हैं। सावन के महीने में ये दो रंग काफी खुशनुमा और फ्रेश लुक देते हैं। खासकर गर्ल्स के लिए हरे और आसमानी रंग का कॉम्बिनेशन काफी बढ़िया रहेगा। अगर आप साड़ी के साथ पहन रही हैं, तो बीच-बीच में इस तरह से स्टोन वाली चूड़ियां या कड़े भी मिक्स कर सकती हैं।

8/9

ऑरेंज रंग के साथ मिलेगी फेस्टिव वाइब

हरे और ऑरेंज रंग दोनों ही काफी वाइब्रेंट हैं और साथ मिलकर एक प्रॉपर फेस्टिव वाइब देते हैं। तीज के मौके पर अगर आप पारंपरिक और वाइब्रेंट सा लुक चाहती हैं, तो इन दोनों रंगों को मिक्स कर के चूड़ियों का सेट बना सकती हैं। साथ में बैंगल्स एड कर लेंगी तो लुक और भी सुंदर लगेगा।

9/9

मल्टीकलर बैंगल्स के साथ मिक्स एंड मैच करें

सिंपल ग्रीन चूड़ियों को आप मल्टीकलर बैंगल्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। सावन और तीज के लिए ये लुक एकदम परफेक्ट रहेगा क्योंकि रंग बिरंगे कड़े, एकदम फूलों जैसा लुक देते हैं। साड़ी कोई हो, ये सबके साथ मैच करेंगें। ऐसे में इस बार एक मल्टीकलर बैंगल्स का सेट लेना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलतीज पर पहनेंगी हरी चूड़ियां, तो ये 8 सुंदर सेट सेव कर लें! इन रंगों में खूब खिलेंगे हाथ