
डेली वियर में ज्यादा ज्वैलरी पहनना महिलाएं अक्सर अवॉइड ही करती हैं, लेकिन कानों में ईयरिंग्स होना तो बनता है। हर लड़की या शादीशुदा महिला के कानों में आपको ईयरिंग्स तो जरूर देखने को मिल जाएंगे। हालांकि डेली वियर के लिए वो ज्यादातर ऐसे डिजाइन ही चुनती हैं, जो लाइटवेट हों और देखने में भी स्टाइलिश लगें। ऐसे में बाली ईयरिंग्स एक परफेक्ट ऑप्शन रहते हैं। गोल्ड में कम बजट में ही इनके बढ़िया डिजाइन मिल जाते हैं। यहां कुछ ऐसे ही बाली ईयरिंग्स का कलेक्शन हम आपके लिए ले कर आए हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9अगर आपको सिंपल और एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो इस तरह के मिनिमल बाली ईयरिंग्स आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। ये कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और लगभग हर आउटफिट के साथ आराम से पेयर किए जा सकते हैं।

3/9अगर आपको अपने इयररिंग्स को ट्रेडिशनल टच देना है, तो इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। डेली वियर में ज्यादातर सूट या साड़ी पहनती हैं, तो ये बेस्ट डिजाइन है। खासकर सूट के साथ तो ऐसे ईयरिंग्स एकदम पंजाबी कुड़ी वाला लुक देते हैं।

4/9डेली वियर के लिए ईयरिंग्स बनवा ही रही हैं, तो क्यों ना इस तरह का ब्यूटीफुल डिजाइन बनवा लें। इसमें फेस शेप काफी सुंदर लगती है। ये भी आपके हर आउटफिट के साथ स्टाइल हो जाते हैं और बेस्ट बात है कि कहीं आने-जाने के लिए आपको इन्हें चेंज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

5/9थोड़े हेवी ईयरिंग्स बनवाना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये ओवर बिल्कुल भी नहीं लगता, साथ ही काफी एलिगेंट और क्लासी लुक भी देता है। साथ ही इसमें स्टोन वर्क भी है। ऑफिस या कॉलेज जाती हैं, तो इस तरह के बाली ईयरिंग्स बनवा सकती हैं।

6/9ऐसे ईयरिंग्स बनवाना चाहती हैं, जिसमें आपका फेस काफी ज्यादा सुंदर लगे तो बिना ज्यादा सोचे समझे ये वाला डिजाइन बनवा लें। बहुत ही ज्यादा एलिगेंट और फैंसी डिजाइन है, इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। इस तरह के डिजाइंस का फायदा ये है कि ये कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और हर आउटफिट, हर ओकेजन के लिए परफेक्ट रहते हैं।

7/9आजकल डबल लेयरिंग वाली बाली काफी ट्रेंड में हैं। ये बहुत ही मॉडर्न और अट्रैक्टिव लगती हैं, साथ ही डेली वियर के हिसाब से लाइटवेट और मिनिमल भी रहती हैं। अगर आपको ज्यादा हेवी ज्वैलरी पसंद नहीं है और कुछ अलग हटकर बनवाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

8/9लटकन वाली बाली ईयरिंग्स पसंद हैं, तो ये पर्ल वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। पर्ल और गोल्ड का कॉम्बिनेशन काफी ज्यादा क्लासी लगता है। इस तरह के ईयरिंग्स की खासियत है कि डेली वियर में ये ओवर नहीं लगते, साथ ही कहीं आने-जाने के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन रहते हैं।

9/9लीफ शेप में कुछ इस तरह के बाली ईयरिंग्स काफी ट्रेंडी और ब्यूटीफुल लगेंगे। थोड़ा यूनिक डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इन्हें बनवा सकती हैं। ये भारी नहीं होते हैं, लेकिन इनका डिजाइन ही कुछ ऐसा होता है कि देखने में ये थोड़े हेवी और रॉयल लगते हैं। डेली वियर के लिए ये भी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
