
सावन के महीने में सुहागिन महिलाएं हों या कुंवारी लड़कियां, हाथों में हरी-हरी चूड़ियां जरूर पहनती हैं। इन दिनों हरा रंग पहनना धार्मिक रूप से तो शुभ माना ही जाता है, प्रकृति की सुंदरता देखकर भी हरा रंग पहनने का मन हो जाता है। अब सिंपल हरी चूडियां तो बेसिक ही लगती हैं, क्यों ना इन्हें मिक्स एंड मैच कर के सुंदर सुंदर सेट बनाए जाएं? यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही आइडियाज ले कर आए हैं, जिन्हें आप सावन के महीने में ट्राई कर सकती हैं। हाथों की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9घर में कोई फंक्शन है या पूजा रखवा रही हैं, साड़ी के साथ इस तरह का हेवी सेट बनाकर पहन सकती हैं। गोल्डन बैंगल्स के साथ ग्रीन चूड़ियों का सेट बहुत ही सुंदर लगता है। कोई भी हेवी गोल्डन बैंगल्स आपके पास रखे हों, प्लेन या वेलवेट वाली हरी चूड़ियों के साथ मस्त सेट बनेगा।

3/9हरी चूड़ियों को आप लाल और गोल्डन चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर के भी सुंदर सा सेट तैयार कर सकती हैं। इन तीनों का कॉम्बिनेशन बड़ा ही प्यारा लगता है। कहीं आने जाने के लिए पहन रही हैं तो साथ में दो हेवी बैंगल्स भी पेयर कर सकती हैं, वरना सिंपल सेट भी काफी अच्छा लगता है।

4/9रानी पिंक और लाइट ग्रीन का कॉम्बिनेशन बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। सावन के महीने में इस बार आपको ये सेट तो ट्राई करना चाहिए। कुंवारी लड़कियां भी इस तरह से ग्रीन और पिंक का सेट बनाकर पहन सकती हैं। डेली वियर कुर्ती या हल्की साड़ी के साथ बहुत ही सुंदर लुक आएगा।

5/9आप जिस भी रंग का आउटफिट पहन रही हैं या फिर कोई भी रंग जो आपको पसंद है, उसके साथ हरी चूड़ियों को इस तरह मिक्स एंड मैच कर के पहन सकती हैं। बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगा। डेली वियर के लिए इस तरह का सेट बनाकर पहनना बेस्ट है क्योंकि ये ओवर भी नहीं लगता।

6/9इस तरह से आप दो या तीन हरी चूड़ियां, फिर दो-तीन दूसरे रंग की चूड़ियां मिलाकर भी एक सुंदर सा सेट बना सकती हैं। इस तरह के पेटर्न बहुत ट्रेंडी लगते हैं। कहीं जा भी रही हैं तो अपनी साड़ी या सूट के साथ मैच कर के फटाफट से ये सेट बना सकती हैं। किसी बैंगल्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

7/9ट्रेंडी घुंघरू बैंगल्स अगर आपने भी ले लिए हैं, तो सावन के महीने में हरी चूड़ियों के साथ इन्हें मिक्स एंड मैच कर के पहन सकती हैं। बड़ा ही सिंपल सोबर लुक है लेकिन काफी सुंदर लगता है। डेली वियर में, मंदिर जाने के लिए या किसी भी छोटे-मोटे फंक्शन में इस तरह का सेट बनाकर पहन सकती हैं। बहुत सुंदर हाथ लगेंगे।

8/9सिंपल पिंक और ग्रीन चूड़ियों के साथ ये प्यारा सा सेट गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट है। बेसिक कुर्ती, कॉटन की साड़ी या इंडो वेस्टर्न लुक के साथ पेयर करने के लिए इस तरह का सेट बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। डेली वियर के लिए वैसे भी इसी तरह के कॉम्बो बढ़िया रहते हैं।

9/9हरे रंग की अलग अलग शेड्स में चूड़ियां ले कर बहुत ही प्यारा सा सेट आप तैयार कर सकती हैं। इसके साथ में रेड चूड़ियां भी मिक्स कर दें, लुक बड़ा ही प्यारा आएगा। खासकर साड़ी पहनकर किसी फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं, तो सावन के महीने में इससे सुंदर सेट आपके लिए कोई दूसरा नहीं है।
