
आमतौर पर खाने के बाद, त्योहारों, शुभ अवसरों या किसी खास मौके पर मिठाई जरूर सर्व की जाती है। इसे दूध, मावा, सूखे मेवे, आटा, सूजी से बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मिठाइयां सब्जियों से बनाई जाती हैं। यहां हम 8 ऐसी मिठाइयां बता रहे हैं जो सब्जियों से बनाई जाती हैं।

2/9सफेद पेठा नाम के बड़े से कद्दू को बड़े टुकड़ों में काटकर चीनी के चाशनी में डाला जाता है और इसके अच्छी तरह से सफेद होने तक पकाया जाता है। ये आगरा में मिलने वाली एक फेमस मिठाई है।

3/9पूरे भारत में इस हलवे को लोग मजे से खाते हैं। इर बनाने के लिए एक कद्दू को कद्दूकस करते हैं और फिर दूध और घी में इसे उबालकर तैयार किया जाता है।

4/9सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर से टेस्टी हलवा बनाया जाता है। इस हलवे का चटक रंग कमाल का लगता है। दूध से बने इस हलवे में कम से कम चीनी डालें।

5/9राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बनने वाली इस खीर के लिए दूध-इलायची में लहसुन उबाला जाता है और एक स्मूद और भीनी खुशबू आने तक पकाया जाता है।

6/9प्याज की खीर सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है। लखनऊ, अयोध्या और आसपास के इलाकों में मिलने वाली ये अनोखी खीर प्याज को एक क्रीमी डिजर्ट में बदल देती है। इसे केसर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ फ्लेवरफुल बनाया जाता है। इसे नवाबों के जमाने की एक छुपी हुई रेसिपी भी माना जाता है।

7/9पके टमाटर को मावा और चीनी में मिलाकर बर्फी बनाई जाती है। ये उत्तर प्रदेश में बनाई जाने वाली मिठाई है।

8/9कद्दूकस लौकी से बनने वाला ये हलवा स्वाद में अच्छा लगता है। इस दूध के साथ अच्छी तरह से उबालकर बनाया जाता है। जिसमें स्वाद के लिए घी और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।

9/9यूपी-बिहार में बनने वाली परवल की मिठाई मावा और मेवा के साथ बनाई जाती है। इसमें परवल को छीलकर उबाला जाता है और फिर बीच से काटकर स्टफिंग भरी जाती है।
