
खाने के साथ कच्चा प्याज कई लोग खाना पसंद करते हैं और कच्चा लहसुन लोग खाली पेट खा लेते हैं। लोग सब्जी वगैरह में भी प्याज-लहसुन खूब डालते हैं लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि सब्जी में मसाले की तरह इन्हें खाने से अच्छा है कि आप कच्चा खाएं। गैस्ट्रो डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि अगर आप दिनभर में एक बार भी कच्चा प्याज-लहसुन खाते हैं, तो आपको कई फायदे मिलेंगे। चलिए आपको इनके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

2/8कच्चे प्याज में विटामिन C, B6, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें क्वेरसेटिन जैसे प्लांट कंपाउंड और सल्फर भी होता है, जो शरीर की एंटीऑक्सीडेंट डिफेंस को सपोर्ट करते हैं। चलिए बताते हैं प्याज खाने से क्या फायदा मिलेगा।

3/8अगर आप खाने के साथ कच्चा प्याज खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बना सकते हैं और ग्लूकोज को कंट्रोल में रखते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो प्याज जरूर खाएं।

4/8प्याज में प्रीबायोटिक फाइबर होते हैं, जो माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है, पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। अगर आपको पाचन की समस्या रहती है, तो कच्चा प्याज जरूर खाएं।

5/8कच्चे लहसुन में एलिसिन, सल्फर यौगिक, विटामिन C, विटामिन B6, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। खासतौर पर लहसुन को काटने या कूटने पर बनने वाला एलिसिन इसके खास यौगिकों में से एक है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

6/8लहसुन में एलिसिन होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। यह शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ावा देता है, जिससे ब्लड वेसेल्स चौड़ी हो जाती है और सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है।

7/8कच्चे लहसुन में मौजूद एलिसिन और सल्फर यौगिक इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और एलर्जी से बचाते हैं। अगर आपको मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम हो जाता है, तो कच्चा लहसुन अपनी डाइट में शामिल करें।

8/8लहसुन में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य से जुड़े कुछ जोखिम कारकों को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। दिल को दुरुस्त रखने में लहसुन खास भूमिका निभाता है।
