1/7गुड़ भारतीय रसोई में खूब इस्तेमाल होता है। खाने के साथ कुछ मीठा चाहिए, तो गुड़ की डली हम भारतीयों की फेवरिट है। इसके अलावा गुड़ डालकर कई सारी डिशेज भी बनाई जाती हैं, जिनमें कुछ सब्जियां भी शामिल हैं। गुड़ डालकर बनी खट्टी-मीठी ये सब्जियां खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। गुड़ इन सब्जियों की खटास और कड़वाहट को बैलेंस कर के उनमें हल्की मिठास एड करता है। तो आइए जानते हैं भारतीय घरों में कौन-कौन सी सब्जियां हैं, जिन्हें गुड़ डालकर बनाया जाता है। (Image Credit: Pinterest)

कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी काफी पॉपुलर है। भंडारे में भी इसे खूब बनाया जाता है। इसमें हल्का सा गुड़ डाला जाता है, जो कद्दू के स्वाद को बैलेंस कर के उसमें हल्की मिठास एड करता है। यह सब्जी रोटी, पराठे और खासतौर से पूड़ी के साथ काफी टेस्टी लगती है।

टमाटर की खटास और गुड़ की मिठास को मिलाकर बनने वाली टमाटर ही सब्जी, खूब टेस्टी लगती है। इसे आप टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी भी बोल सकते हैं। कुछ ऐसा खाना हो जो मुंह का स्वाद बदल दे और झटपट बन भी जाए, तो आप इसे बना सकती हैं।

अगर आप कड़वाहट की वजह से करेला खाना पसंद नहीं करती हैं, तो गुड़ डालकर करेले की खट्टी-मीठी सब्जी बना सकती हैं। कई घरों में करेले की कड़वाहट को बैलेंस करने के लिए थोड़ा सा गुड़ डाला जाता है। इससे सब्जी काफी स्वादिष्ट बनती है।

कच्चे आम और गुड़ को मिलाकर भी खूब स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है, जिसे लौंजी भी कहते हैं। ये उत्तर भारत के कई हिस्सों में बनती है। इसे चटनी की तरह आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

आलू, इमली और गुड़ मिलाकर बहुत ही चटकारेदार सब्जी बनती है, जिसके फ्लेवर्स आपके मुंह का स्वाद बदल देंगे। ये पूड़ी के साथ काफी टेस्टी लगती है। जब भी कुछ फ्लेवरफुल सा खाने का मन करे, तो आप ये टेस्टी सब्जी बनाकर तैयार कर सकती हैं।

साउथ इंडियन डिशेज जैसे सांबर और रसम में भी स्वाद को बैलेंस करने के लिए हल्का सा गुड़ डाला जाता है। अगर आप आधा कप इमली का पानी मिला रहे हैं, तो बस आधा चम्मच गुड़ मिला दें। ये बाकी सभी मसालों के साथ मिलकर काफी यूनिक और टेस्टी स्वाद देगा।
