Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपैंट-प्लाजो का फैशन हुआ पुराना, अब पाकिस्तानी पैंट पसंद कर रहीं लड़कियां, देखें 7 फैंसी डिजाइन!

पैंट-प्लाजो का फैशन हुआ पुराना, अब पाकिस्तानी पैंट पसंद कर रहीं लड़कियां, देखें 7 फैंसी डिजाइन!

Pakistani pants designs: आजकल पाकिस्तानी पैंट काफी ट्रेंड में हैं। ये कई अलग-अलग पैटर्न में मौजूद हैं और काफी फैंसी लुक देती हैं। चलिए देखते हैं लेटेस्ट 7 डिजाइन जो आप ट्राई कर सकती हैं।

Anmol ChauhanFri, 24 Oct 2025 07:58 PM
1/8

पाकिस्तानी पैंट डिजाइन

अभी तक पैंट और प्लाजो स्टिच कराती आ रही हैं, तो टाइम है कुछ नया ट्राई करने का। आजकल पाकिस्तानी पैंट काफी ट्रेंड में हैं। ये कई अलग-अलग पैटर्न में मौजूद हैं और काफी फैंसी लुक देती हैं। सिंपल सूट भी हो तो ये पैंट आपके सूट को मॉडर्न और फैंसी टच देती हैं। चलिए देखते हैं लेटेस्ट 7 डिजाइन जो आप ट्राई कर सकती हैं। (All Images Credit-Pinterest)

2/8

साइड स्लिट बेल बॉटम

आजकल साइड स्लिट वाली बेल बॉटम काफी ट्रेंड में हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ ये काफी फैंसी लगती हैं। शिमरी फैब्रिक की बेल बॉटम स्टिच करा लें, इसके साथ डिजाइनर कुर्ता बहुत ही स्टाइलिश और क्लासी लुक देगा।

3/8

ट्यूलिप पैंट्स

ट्यूलिप पैंट्स काफी फैंसी लुक देती हैं। सिंपल से कुछ अलग हटकर ट्रेंडी सा ट्राई करना चाहती हैं, तो ट्यूलिप पैंट्स स्टिच करा लें। ढीले पाकिस्तानी फिट कुर्ता सेट के साथ ऐसी पैंट का कॉम्बो बहुत ही स्टाइलिश और यूनिक लगता है।

4/8

सलवार पैंट

कुछ कंफर्टेबल और स्टाइलिश वियर करना चाहती हैं, तो सलवार पैंट स्टिच करा लें। ये एकदम ट्रेडिशनल लुक देती हैं और बहुत ही फैंसी भी लगती हैं। मोहरी पर लेस या गोटा लगवाकर सलवार को और भी स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

5/8

बो शेप पैंट डिजाइन

सूट को डिजाइनर लुक देने के लिए बो शेप पैटर्न स्टिच करा सकती हैं। सिंपल सूट को स्टाइलिश लुक देने का ये बेस्ट तरीका है। ओवरऑल सूट सिंपल है, तो भी ये डिजाइन स्टिच करा के स्पेशल लुक दे सकती हैं।

6/8

स्टाइलिश कट वर्क पैंट

कट वर्क वाला ये पैटर्न भी काफी फैंसी है। पाकिस्तानी सूटों में स्लीव्स और पैंट के बॉर्डर पर अक्सर ये डिजाइन देखने को मिलता है। ट्रेडिशनल सूटों को डिजाइनर लुक देना है, तो ये स्टाइलिश कट वर्क ट्राई करें।

7/8

फैंसी पैटर्न ट्राई करें

सिंपल पैंट को डिजाइनर लुक देना है, तो ये फैंसी पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। फ्रंट से शॉर्ट और बैक से थोड़ा लॉन्ग कट वर्क, काफी स्टाइलिश लुक देगा। लेस वर्क भी आपकी पैंट को और डिजाइनर लुक देगा।

8/8

नेट बेल बॉटम

नेट वाली बेल बॉटम पैंट भी काफी ट्रेंडी हैं। कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो सिंपल कुर्ती के साथ मैचिंग नेट फैब्रिक का बॉटम स्टिच करा लें। ये बहुत ही फैंसी डिजाइन लगेगा और काफी फैशनेबल लुक देगा।