1/8सर्दियों में ढेर सारी सब्जियां बाजार में आती हैं, जिनमें से एक स्पेशल सब्जी है गाजर। ये मीठी गाजर सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती, बल्कि काफी हेल्दी भी होती है। गाजर का मौसम आते ही इसका हलवा सभी को याद आ जाता है। वैसे क्या आप जानती हैं हलवे की जगह आप और भी कई स्वीट डिश गाजर से बना सकती हैं। जी हां, गाजर से बनने वाली ये मीठी डिशेज बहुत ज्यादा टेस्टी और कंफर्टिंग होती हैं। तो बस इस विंटर सीजन सिर्फ हलवा नहीं, गाजर से बनी ये डिशेज भी जरूर ट्राई करें।

गाजर का हलवा बनाने में टाइम लगता है, लेकिन अगर आप कुछ झटपट उतना ही टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो गाजर की खीर ट्राई करें। इसमें कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर के साथ पकाया जाता है। ये काफी गाढ़ी और मलाईदार बनकर तैयार होती है।

गाजर की मिठाई बहुत टेस्टी बनती है। इसके लिए कद्दूकस की हुई गाजर को देसी घी में भून लें, साथ ही दूध और चीनी भी डालें। जब इसमें उबाल आने लगे तो ड्राई फ्रूट्स का पाउडर, मिल्क पाउडर और नारियल का बुरादा मिलाएं। तब तक पकाएं, जब तक ये कढ़ाई ना छोड़ने लगे। फिर मिक्सचर के ठंडा होने पर बर्फी की शेप में काट लें।

गाजर के रसगुल्ले एक बार आपको जरूर ट्राई करने चाहिए। बनाने के लिए गाजर को दूध के साथ मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। पैन में देसी घी डालें, साथ ही गाजर का पेस्ट, दूध और थोड़ी सी सूजी एड करें। इनका एक डो बनने तक पका लें। इसके ठंडा होने पर मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर एड करें, रसगुल्ले की शेप दें और स्टीम में पका लें। फिर चीनी की चाशनी में डुबोकर रसगुल्ले तैयार कर लें।

इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले देसी घी में सूजी भून लें, फिर कद्दूकस की हुई गाजर एड करें। साथ ही घिसा हुआ नारियल भी मिलाएं और ढककर 5 मिनट के लिए पका लें। फिर चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स एड करें और अच्छे से मिक्स कर लें। ठंडा होने पर इन्हें टेस्टी से लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

गाजर की मलाईदार रबड़ी बनाने के लिए एक मिक्सर में चीनी, काजू और भिगोए हुए चावल का पेस्ट बना लें। एक पैन में घी गर्म करें, कद्दूकस की हुई गाजर भूनें, चीनी और दूध एड करें, साथ ही थोड़ा सा इलायची पाउडर और तैयार किया पेस्ट भी। इनमें थोड़े ड्राई फ्रूट्स भी एड करें और गाढ़ा होने तक पका लें।

इस विंटर सीजन गाजर की रसमलाई जरूर ट्राई करें। इसके लिए गाजर और दूध के पेस्ट को घी में सूजी के साथ पकाकर डो बना लें। इसे रसमलाई की शेप देते हुए, स्टीम कर लें और मीठे दूध में पका लें। बहुत ही टेस्टी रसमलाई बनती है।

गाजर का दूध एकदम हलवे की तरह लगता है। इसे बनाने के लिए गाजर को देसी घी में भून लें, फिर गलने तक पका लें। अब भिगोए हुए अंजीर, छुहारे और गाजर को पीसकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप 3 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। जब भी दूध बनाना हो उसमें ये पेस्ट एड करें और 10 मिनट पका लें।
