
आम के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। मार्केट में पीले-रसीले आमों की बहार आ गई है। लेकिन इन आमों को खरीदते समय सावधानी जरूर रखें क्योंकि ज्यादातर जगहों पर केमिकल से पके आम मिल रहे हैं। ऐसे में सही और नेचुरल तरीके से पके आम ही खरीदें। लेकिन इन आमों को खरीदने के साथ ही एक और सावधानी की जरूरत है, वो है इनकी सफाई। आम को खाने से पहले सही तरीके से धोकर खाएं और इन 7 स्टेप को जरूर फॉलो करें।

2/8वैसे तो केमिकल से पके आम शरीर के लिए हार्मफुल होते हैं और इन्हें ना खाना ही बेहतर है। लेकिन अगर आपने नेचुरल पके आमों को भी खरीदा है तो उन्हें सही तरह से धोकर और भिगोकर ही खाएं। जिससे किसी भी गंदगी और केमिकल एक्सपोजर से खुद को बचा सकें।

3/8मार्केट से आम को लाने के बाद अच्छी तरह से बहते पानी के नीचे धोएं। धोते वक्त इसे हल्के हाथ से रगड़ दें। जिससे ऊपर लगी धूल-मिट्टी और गंदगी निकाल जाए। साथ ही अगर कुछ अंश कार्बाइड के हों तो वो भी साफ हो जाएं।

4/8आम को करीब आधे घंटे 30 मिनट के लिए भिगो दें। पानी में करीब एक चम्मच नमक और एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। फिर इस पानी में आम को भिगोएं। ऐसा करने से आम में मौजूद हीट बाहर निकलती है और साथ ही केमिकल के पार्टिकल जो छिलकों पर होते हैं उन्हें हटाने में मदद मिलती है।

5/8मार्केट से लाने के बाद आम को इस तरह से धोकर और भिगोकर उसके बाद फ्रिज में रखें। ऐसा करने से किसी भी तरह का केमिकल आपके फ्रिज के सरफेस तक नहीं पहुंचता और बाकी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स सेफ रहती हैं।

6/8अब जब आम खाना हो तो फ्रिज से निकालकर एक बार फिर से धो लें।

7/8एक बार आम के छिलके को जब उतार दें तो हाथों और चाकू को धो लें। जिससे किसी भी तरह का केमिकल या गंदगी ना रह जाए। क्योंकि ज्यादातर बचे हुए केमिकल और गंदगी छिलके की सतह पर ही होते हैं। इसलिए काटने से पहले हाथ और चाकू धोने से वो अंदर की सतह पर नहीं पहुंचते हैं।

8/8इन प्रोसेस को पूरा करने के बाद ही आम खाएं। पढ़ने में ये काफी लंबा लग सकता है लेकिन आम को खाने से पहले धोने के ये प्रोसेस बहुत जल्दी पूरे हो जाते हैं और हर किसी को इसका ध्यान रखना चाहिए।
