
शादी का दिन हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग पहले से ही मंडप की सजावट, स्टेज डिजाइन और वेडिंग थीम तक हर छोटी-बड़ी चीज की प्लानिंग करते हैं। आजकल वेडिंग डेकोर के इतने शानदार और क्रिएटिव आइडियाज आ चुके हैं कि कम बजट में भी अपनी शादी को लग्जरी लुक दिया जा सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका वेन्यू खूबसूरत और शाही अंदाज में नजर आए, तो यहां हम आपको कुछ आसान और बजट-फ्रेंडली डेकोर आइडियाज बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी शादी किसी रॉयल सेलिब्रेशन से कम नहीं लगेगी।

2/9मेहमान सबसे पहले एंट्री गेट देखते हैं और सभी लोग एंट्री करते वक्त सिर उठाकर सजावट पर नजर डालते हैं। ऐसे में आपका एंट्री गेट शानदार होना चाहिए। एंट्री गेट को फूलों, लाइट्स और ड्रेपिंग से सजाएं और कपल का नाम भी लिखवा सकते हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में चल रहा है।

3/9आजकल वरमाला स्टेज काफी शाही अंदाज में सजाया जाता है, यही पर खास फोटोशूट होता है। फिर चाहे वो लड़का-लड़की का हो या उनके परिवार का। स्टेज ऐसा होने चाहिए, जिसे देखते ही नजर वही टिक जाए। लेकिन ज्यादा भारी-भरकम सजावट से बचें, वो गंदा दिखता है। कई लोग फूलों से स्टेज को भर देते हैं, ऐसा न करें। अच्छा बैकग्राउंड और लाइटिंग वाले पर्दे लगाएं।

4/9स्टेज-गेट के बाद आती है मंडप की बारी। मंडप में आपको शादी करनी है, तो उसे अच्छे से सजाना ही है। पेस्टल फूलों और कलरफुल पर्दों के साथ मंडप को सजाएं, ज्यादा हैवी लाइटिंग से बचें। मंडप पर लाइट ज्यादा दिखेगी, तो फोटो अच्छी नहीं आएंगी।

5/9एंट्री गेट के बाद आपको गैलरी जरूर बनानी चाहिए। शादी वाले वेन्यू में अगर गैलरी होती है, तो वो एक परफेक्ट फोटो स्पॉट बनता है और जगह को लग्जरी फील भी देता है। यहां पर आजकल ट्रेंड के हिसाब से कपल की फोटोज या सेल्फी लुक वाले ट्रेंडी डेकोर करें।

6/9शादी का वेन्यू शानदार और लग्जरी दिखाना चाहते हैं, मिनिमल थीम ही चुनें। ज्यादा चटक या वाइब्रेंट कलर न चुनें, इससे लुक खराब दिखेगा। इसके लिए आपको व्हाइट, बीज, पेस्टल कलर्स में थीम चुननी चाहिए।

7/9वॉर्म और फेरीटेल लाइट्स से पूरा माहौल बदल सकता है और लाल-पीली-नीला लाइट्स आपके शादी के वेन्यू को खराब कर सकती है। इसलिए हमेशा हल्की लाइटिंग चुनें।

8/9गेस्ट के बैठने वाली जगह को सजाना बिल्कुल न भूलें। आपने जहां भी लाउंज, सोफा लगवाया है, वहां भी हल्की सजावट करें। यहां आपको सिंपल सेटअप, हल्की लाइटिंग के साथ डेकोर करवाना है।

9/9हर ट्रेंड को एक साथ मिलाना, जरूरत से ज्यादा सजावट करना वेन्यू के लुक को खराब कर सकता है। पहले डेकोरेशन का बजट फाइनल कर लें, उसके बाद सजावट का प्लान बनाएं। इससे आप कम बजट में अच्छी सजावट कर लेंगे और वेन्यू में लग्जरी फील मिलेगा। (फोटो सोर्स- Pinterest/Instagram)
