
जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है और भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय माना जाता है। उनके सिर पर हमेशा मोर पंख सुशोभित रहता है। ऐसे में क्यों न इस जन्माष्टमी आप भी अपने हाथों पर मोर वाली मेहंदी डिजाइन रचाएं। हाथों पर बना सुंदर मोर पैटर्न मेहंदी को आकर्षक लुक देगा। खास बात यह है कि इन मेहंदी डिजाइनों को बनाना काफी आसान है और ये आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। चलिए, आपको दिखाते हैं मोर वाली मेहंदी के कुछ खूबसूरत और आसान डिजाइन।

2/8मोर पंख बनाते हुए आप हाथों में भरी हुई ये मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। कलाई से शुरू करते हुए आप उंगलियों तक इस पैटर्न को लगाएं। इसमें मेन मोर का पंख है, उसे बनाकर डिजाइन बनाएं।

3/8मोर को बनाकर उसके पंखों को पत्तियों की तरह बनाकर हथेली पर लगाएं। अगर आप भरी हुई डिजाइन पसंद नहीं करती हैं, तो इस तरह का पैटर्न बनाएं।

4/8अगर आपकी आर्ट थोड़ी सी अच्छी है, तो मोर बनाकर इस तरह का पैटर्न हाथों पर रचाएं। मेहंदी की ये डिजाइन हाथों पर सुंदर लगेगी और आसानी से बन जाएगी।

5/8आप हथेली पर मोर बनाकर साइड में अरेबिक स्टाइल में डिजाइन बनाएं। उंगलियों पर जाली वाली डिजाइन लगाते हुए पैटर्न को कंप्लीट कर लें।

6/8बेल पैटर्न में लगाते हुए आप मोर वाली डिजाइन हाथों पर रचाएं। इस मेहंदी डिजाइन को आप कलाई से शुरू करते हुए उंगलियों तक लेकर जाएं और बीच में मोर और अरेबिक स्टाइल वाली डिजाइन बनाएं।

7/8हथेली के बीचों-बीच खूबसूरत मोर का पैटर्न बनाया गया है। नीचे मोर के पंखों को बारीक डिटेलिंग और फूल-पत्तियों से सजाया गया है। उंगलियों और कलाई पर भी जालीनुमा व फ्लोरल पैटर्न बनाकर आप डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। ये हाथों पर सुंदर लगेगी।

8/8अगर आप ज्यादा घनी मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो सिर्फ लाइन बनाकर मोरपंख बनाकर पैटर्न लगाएं। ये मेहंदी लगाने में आसान रहेगी और हथेली भरी हुई दिखेगी। उंगलियों में बेल बना सकते हैं या फिर टिप्स को भर लें।
