
सावन का महीना शुरू होने के साथ ही महिलाएं हरे रंग में ही रंग जाती हैं। हरी साड़ी, हरे दुपट्टे के साथ हरे रंग की चूड़ियां कलाईयों पर पहनकर खूब इठलाती हैं। लेकिन आजकल की कामकाजी महिलाएं कांच की हरी चूड़ी खरीदने की बजाय हरे रंग के कंगन पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। सिंगल या डबल हाथों में डालकर ये परंपरा भी निभाती हैं और अपने काम को भी बखूबी करती हैं। तो आप भी यहां से सुंदर हरे रंग के कंगन को चुन सकती हैं। (सभी फोटो साभार- Pintrest)

2/8इस सावन हरे रंग की चूड़ी की बजाय आप कड़े पहनकर कलाईओं की शोभा बढ़ाएं। ये कुंदन डिजाइन का कड़ा सिंगल ही हाथों पर सुंदर दिखेगा।

3/8अगर आप कांच के कड़े नहीं पहनना चाहती हैं तो डिजाइन और ग्रीन कलर में मेटल के कड़े भी मार्केट में खूब मिलते हैं। जो सावन में पहनकर आप हाथों को सुंदर बनाएं।

4/8अगर आप गोल्डन कंगन की दीवानी है तो ग्रीन शेड मिक्स वाले इन कंगन को अपने लिए जरूर चुनें। सावन में ये फॉर्मल, वर्कवियर के साथ खूबसूरत दिखेंगे।

5/8महंगे और कीमती कंगन खरीदे हैं तो टोपाज लगे इन लाइट ग्रीन पत्थरों से सजे कंगन को खरीदें। ये बेहद अट्रैक्टिव दिखेंगे और हर किसी का ध्यान खींचेगे।

6/8कुछ मौके आते हैं जब पूजा, फेस्टिवल पर आप हैवी कड़े पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की डिजाइन आपकी कलाईयों को जरा भी सूना नहीं दिखाएंगी।

7/8चार के सेट में हरे रंग की कंगन की ये डिजाइन काफी सुंदर दिख रही है। डेलीवियर में इसे पहनेंगी तो हाथों और कपड़ों पर चुभेंगी नहीं।

8/8ऑफिस गोइंग हैं और न्यू मैरिज हुई है तो सावन में हरे रंग के कंगन चुनें। इस तरह के कंगन फॉर्मल वियर के साथ परफेक्ट दिखेंगे।
