
भारतीय खाने में चटनियां स्वाद बढ़ाने का काम करती हैं। जब खाने में सब्जी मन की ना बनी हो तो फटाफट किसी चटनी को बनाकर आप पेट भरकर खाना खा सकते हैं। यहां 7 तरह की फेमस चटनियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।

2/8ये बंगाली चटनी भीगी हुई पीली सरसों से बनाई जाती है। जो स्वाद में भी काफी अच्छी लगती है। इसे मिर्ची के साथ पीसकर तैयार किया जाता है।

3/8उत्तराखंड की फेमस भांग की चटनी भांग के बीजों और मिर्ची के साथ पीसकर बनाई जाती है। इसमें लौंग का अच्छा फ्लेवल आता है।

4/8महाराष्ट्र में बनने वाला ठेचा भी स्वाद में जबरदस्त लगता है। ये चटनी खासतौर से उन लोगों को पसंद आएगी जो तीखा खाना पसंद करते हैं।

5/8नारियल चटनी को साउथ इंडियन खाने के साथ सर्व किया जाता है। इसे नारियल के साथ बनाया जाता है और फिर राई और कड़ी पत्ते का तड़का लगाया जाता है।

6/8ये एवरग्रीन चटनी है, जिसे पकौड़े से लेकर दाल-चावल तक के साथ परोसा जाता है। इसमें अच्छा फ्लेवर पाने के लिए आप लहसुन और पुदीना मिला सकते हैं।

7/8खट्टी-मीठी इमली की चटनी स्टफ पराठों के साथ काफी अच्छी लगती है। दही-भल्ले या फिर पकौड़ों के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं।

8/8लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च और जीरा के साथ तैयार होने वाली ये मसालेदार चटनी अकेले ही काफी होती है। बहुत से लोग इस चटनी से रोटी, चावल या पराठे सब खा लेते हैं। तीखा पसंद करने वालों के लिए ये बेस्ट है।
