खाली पेट चाय से लेकर एक्सरसाइज न करने तक...सुबह की ये 7 आदतें बढ़ा सकती हैं यूरिक एसिड

हर किसी के शरीर में सामान्य तौर पर यूरिक एसिड बनता है, जिसे किडनी फिल्टर करके बाहर निकाल देती है। जब ज्यादा यूरिक एसिड बन जाता है, तब इसे निकालना मुश्किल हो जाता है और तब जोड़ों में दर्द, सूजन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं।

Deepali SrivastavaJul 20, 2026 04:37 pm IST
1/8

यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं ये 7 आदतें

यूरिक एसिड शरीर में खाना पचने के दौरान बनता है। आमतौर पर यह पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है, लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है या सामान्य स्थिति में किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके नहीं निकाल पाती, तब समस्या होने लगती है। लंबे समय तक इसका स्तर बढ़ा रहने पर जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा हो सकते हैं। इसी के कारण हड्डियों, जोड़ों में दर्द, गांठ, सूजन, किडनी स्टोन की समस्याएं होने लगती हैं। कुछ ऐसी आदतें हैं, जिनके कारण शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है और कई लोग इन्हें अपनाते हैं। चलिए बताते हैं आपको किन आदतों से दूर रहना चाहिए या बदल लेना चाहिए।

2/8

सुबह पानी नहीं पीते हैं आप?

रातभर में शरीर डिडाइड्रेटेड हो जाता है और इसलिए सुबह प्याज लगती है। अगर आप सुबह उठकर पानी नहीं पीते हैं, तो इससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है। दिन की शुरुआत एक या दो गिलास गुनगुने पानी से करने की आदत शरीर को हाइड्रेट रखने, किडनी के काम को बेहतर बनाने और यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती है।

3/8

खाली पेट चाय या कॉफी

सुबह पानी नहीं पीते हैं और उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पी लेते हैं, तो यूरिक एसिड बढ़ सकता है। खाली पेट कैफीन लेने से शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है और पाचन तंत्र पर भी असर पड़ सकता है। हमेशा हल्का नाश्ता करने या फिर पानी पीने के बाद चाय-कॉफी पिएं।

4/8

हाई प्रोटीन खाना

प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन सुबह-सुबह जरूरत से ज्यादा प्रोटीन यूरिक एसिड को बढ़ावा देता है। हाई-प्यूरीन प्रोटीन युक्त चीजों जैसे रेड मीट, ऑर्गन मीट या प्रोसेस्ड मीट यूरिक एसिड यूरिक एसिड बढ़ा सकता है। इसके बजाय ओट्स, दही, फल, दलिया खाएं।

5/8

नाश्ता स्किप करना

कई लोग ऑफिस-कॉलेज जाने की जल्दबाजी में नाश्ता स्किप कर देते हैं और ये भी आपकी गलत आदत है। आप भले ही हल्का नाश्ता खाएं लेकिन स्किप न करें। लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में जमा एनर्जी खर्च होने लगती है और नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है।

6/8

खाली पेट मीठे ड्रिंक्स

अगर आप सुबह उठते ही स्वीट ड्रिंक्स पी लेते हैं, तो ये गलती करना बंद करें। पैकेट बंद फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक, फ्लेवर्ड कॉफी या ज्यादा चीनी वाले एनर्जी ड्रिंक दिन की शुरुआत के लिए बुरे हैं। इनमें मौजूद फ्रक्टोज शरीर में यूरिक एसिड बनने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है।

7/8

एक्सरसाइज न करना

अगर सुबह उठने के बाद लंबे समय तक बैठे रहते हैं या कोई भी शारीरिक गतिविधि नहीं करते है, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। रोजाना सिर्फ 20 से 30 मिनट की वॉक, स्ट्रेचिंग या हल्का योग भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करता है।

8/8

पानी कम पीना

अगर आप दिनभर पानी कम पीते हैं, तो ये भी यूरिक एसिड बढ़ाने में मदद करेगी। साथ ही शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है। कम पानी पीने से किडनी यूरिक एसिड को अच्छी तरह बाहर नहीं निकाल पाती। कोशिश करें कि पूरे दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलखाली पेट चाय से लेकर एक्सरसाइज न करने तक...सुबह की ये 7 आदतें बढ़ा सकती हैं यूरिक एसिड