
करवाचौथ पर आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक हर चीज की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। साड़ी पहनने वाली हैं तो ब्लाउज का बैक डिजाइन आपके लुक में बड़ा फर्क ला सकता है। खासकर जब साड़ी का पल्लू थोड़ा साइड में हो, तो बैक डिजाइन आसानी से हाइलाइट होता है। इस बार सिंपल डीप बैक से आगे बढ़कर डोरियों, की-होल, स्ट्रैप्स और अलग-अलग कट वाले मॉडर्न डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आगे देखिए ऐसे ही 7 स्टाइलिश ऑप्शन। (All Photos: weddinganswers)

2/8अगर आपको ब्लाउज में थोड़ा ग्लैम टच पसंद है, तो डोरियों के जाल वाला बैक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें पीछे कई पतली डोरियां क्रॉस करके लगाई जाती हैं, जिससे बैक पर एक स्टाइलिश पैटर्न बन जाता है। इस डिजाइन की खास बात ये है कि सामने से ब्लाउज सिंपल रखते हुए भी पीछे का लुक काफी खास दिखता है। करवाचौथ की सिल्क, सैटिन या शिमर साड़ी के साथ ये डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। डोरियों का कलर ब्लाउज से मैच रखें तो लुक और क्लीन लगेगा।

3/8की-होल बैक डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें बहुत ज्यादा डीप बैक नहीं चाहिए, लेकिन ब्लाउज में कुछ मॉडर्न ट्राई करना है। इसमें ब्लाउज के पीछे बीच में छोटा या थोड़ा बड़ा गोल या ओवल शेप का कट दिया जाता है। ऊपर या नीचे छोटी डोरी लगाकर इसे और स्टाइलिश बनाया जा सकता है। करवाचौथ के लिए अगर आपकी साड़ी काफी हैवी है, तो इस तरह का बैक डिजाइन लुक को बैलेंस कर सकता है। छोटे स्टड या झुमके के साथ ये काफी क्लासी लगेगा।

4/8डीप बैक और डोरी वाला ब्लाउज उन लोगों के लिए है जो करवाचौथ पर थोड़ा बोल्ड और ग्लैमरस लुक चाहती हैं। इसमें ब्लाउज का बैक नीचे तक डीप रखा जाता है और ऊपर या बीच में डोरी से फिटिंग दी जाती है। डोरी के आखिर में छोटे टैसल्स या बीड्स लगाकर इसे और स्टाइलिश बना सकती हैं। इस डिजाइन को साड़ी के साथ पहनते समय पल्लू को थोड़ा साइड में रखें, ताकि बैक डिजाइन अच्छी तरह नजर आए। पार्टी या डिनर लुक के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन है।

5/8ब्लाउज के बैक में तिकोना कट इस समय के मॉडर्न डिजाइंस में काफी अच्छा लग सकता है। इसमें पीछे एक साफ-सुथरा ट्राएंगल शेप कट दिया जाता है, जिससे ब्लाउज का बैक सिंपल होते हुए भी अलग दिखता है। ऊपर या कट के पास पतली डोरी लगाई जा सकती है। अगर आपकी साड़ी पर ज्यादा वर्क है, तो इस तरह का बैक डिजाइन अच्छा बैलेंस बनाएगा। वहीं प्लेन साड़ी के साथ आप तिकोने कट को थोड़ा बड़ा रखकर बैक को लुक का मेन हाईलाइट भी बना सकती हैं।

6/8डोरी के साथ पतले स्ट्रैप्स वाला बैक डिजाइन करवाचौथ के लिए थोड़ा यंग और मॉडर्न लुक दे सकता है। इसमें पीछे स्ट्रैप्स को सीधा रखने की जगह क्रिस-क्रॉस या लेयर्ड स्टाइल में लगाया जा सकता है। इससे ब्लाउज का बैक काफी स्टाइलिश नजर आता है। अगर आप ट्रेडिशनल साड़ी को थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। सिल्क, जॉर्जेट या सीक्विन साड़ी के साथ ये अच्छा लगेगा। बस स्ट्रैप्स की फिटिंग ऐसी रखें कि आपको साड़ी के साथ कम्फर्ट भी रहे।

7/8पीछे चौकोर कट और उसके साथ डोरी वाला ब्लाउज सिंपल भी है और स्टाइलिश भी। इसमें बैक पर एक साफ स्क्वायर शेप कट दिया जाता है और ऊपर डोरी से ब्लाउज को सिक्योर किया जाता है। अगर आपको बहुत डीप या ज्यादा ओपन बैक पसंद नहीं है, तो ये डिजाइन आपके लिए अच्छा हो सकता है। चौकोर कट के चारों तरफ हल्की पाइपिंग, बीड्स या मैचिंग बॉर्डर लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है। करवाचौथ की साड़ी के साथ ये डिजाइन काफी एलिगेंट लगेगा।

8/8इन्वर्टेड यू-कट बैक डिजाइन में पीछे कट का शेप उल्टे यू जैसा रखा जाता है। ये डिजाइन न तो बहुत सिंपल लगता है और न ही जरूरत से ज्यादा बोल्ड। अगर आप करवाचौथ पर ऐसा ब्लाउज चाहती हैं जो ट्रेडिशनल साड़ी के साथ मॉडर्न लगे, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। कट के ऊपर पतली डोरी या स्ट्रैप लगाने से बैक और ज्यादा स्टाइलिश दिख सकता है। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप रखें, ताकि ब्लाउज का बैक डिजाइन अच्छे से हाइलाइट हो।
