गणपति पूजा के लिए मराठी लुक चाहिए? ये 7 नथ डिजाइन देखें

गणेश उत्सव पर अगर आप साड़ी या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मराठी लुक चाहती हैं, तो नथ आपके लुक को तुरंत खास बना सकती है। इस बार अलग-अलग डिजाइन की इन 7 नथ से स्टाइलिंग आइडिया लें।

Shubhangi GuptaSep 14, 2026 05:41 pm IST
Follow us on Google News
1/8

मराठी लुक में नथ का खास महत्व

महाराष्ट्रीयन लुक की बात हो और नथ का जिक्र ना हो, ऐसा कम ही होता है। खासकर गणेश उत्सव जैसे मौके पर साड़ी या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ नथ पहनने से पूरा लुक और भी खूबसूरत लगता है। महाराष्ट्रीयन नथ आम नोज रिंग से थोड़ी अलग होती है और इसमें मोती, बीड्स और छोटे-छोटे डिजाइन देखने को मिलते हैं। इसे आप पारंपरिक साड़ी के साथ पहन सकती हैं या थोड़ा मॉडर्न लुक भी दे सकती हैं। अगर आप इस गणेश उत्सव पर मराठी अंदाज में तैयार होने वाली हैं, तो इन नथ डिजाइंस से आइडिया ले सकती हैं। (All Photos: Pinterest)

2/8

मोती वाली महाराष्ट्रीयन नथ

मोती वाली नथ काफी क्लासिक और खूबसूरत लगती है। इसमें आमतौर पर नथ के आसपास छोटे मोती लगे होते हैं, जो पूरे डिजाइन को थोड़ा सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा भारी नथ नहीं पहनना चाहतीं, तो यह डिजाइन आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसे नौवारी साड़ी, पैठणी या किसी भी ट्रेडिशनल साड़ी के साथ पहन सकते हैं।

3/8

रेड-ग्रीन स्टोन्स वाली नथ

लाल और हरे रंग के स्टोन्स वाली नथ महाराष्ट्रीयन लुक में काफी खूबसूरत लगती है। इन दोनों रंगों का कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। अगर आप गणेश उत्सव पर हरी, लाल या गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहन रही हैं, तो ऐसी नथ आपके लुक में अच्छी तरह घुल सकती है। इसे आप छोटे झुमकों या ट्रेडिशनल ईयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

4/8

बड़ी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नथ

अगर आपको थोड़ा रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो बड़ी महाराष्ट्रीयन नथ ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की नथ चेहरे पर तुरंत नजर आती है और साड़ी के साथ पूरा मराठी लुक बनाने में मदद करती है। इसमें मोती, स्टोन्स और गोल्डन डिटेलिंग देखने को मिल सकती है। गणेश उत्सव जैसे खास मौके पर इसे पैठणी या सिल्क साड़ी के साथ पहन सकते हैं। इसके साथ बालों में गजरा और माथे पर छोटी बिंदी लगाएं।

5/8

मिनिमल महाराष्ट्रीयन नथ

अगर आपको ज्यादा भारी ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो मिनिमल नथ आपके लिए सही रहेगी। इसका डिजाइन छोटा और साफ-सुथरा होता है, लेकिन फिर भी मराठी लुक की पहचान बनी रहती है। ऐसी नथ को आप सिर्फ ट्रेडिशनल साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि सिंपल सिल्क या कॉटन साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। गणेश उत्सव के दौरान अगर आपका आउटफिट पहले से थोड़ा डिजाइन वाला है, तो छोटी नथ लुक को ज्यादा भरा हुआ नहीं दिखने देगी।

6/8

गोल्डन महाराष्ट्रीयन नथ

गोल्डन नथ हमेशा से ही ट्रेडिशनल लुक के लिए एक आसान और सुंदर पसंद रही है। यह लगभग हर रंग की साड़ी के साथ आसानी से मैच हो जाता है। खासकर हरे, लाल, पीले या गुलाबी रंग की साड़ी के साथ इसका लुक काफी अच्छा लगता है। गणेश उत्सव पर इसे गोल्डन झुमकों, चूड़ियों और छोटी बिंदी के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

7/8

फूलों वाली डिजाइन की महाराष्ट्रीयन नथ

अगर आपको थोड़ा अलग और प्यारा डिजाइन पसंद है, तो फूलों वाली महाराष्ट्रीयन नथ देख सकती हैं। इसमें छोटे फूल या फूल जैसी डिजाइन के साथ मोती और कलरफुल स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह नथ ट्रेडिशनल लुक में भी थोड़ी फ्रेशनेस जोड़ देती है। गणेश उत्सव पर इसे हल्की सिल्क साड़ी, पैठणी या कॉटन साड़ी के साथ पहन सकते हैं। अगर नथ में फूलों की डिजाइन ज्यादा है, तो बाकी ज्वेलरी को सिंपल रखें।

8/8

ट्रेडिशनल गोल्ड नथ

बिल्कुल पारंपरिक लुक चाहिए तो ये गोल्ड और सुंदर स्टोन वर्क वाली नथ भी ट्राई कर सकती हैं। मराठी साड़ी के साथ ये बहुत ही सुंदर लुक देगी। इसमें रेड और ग्रीन स्टोन का सुंदर काम है, जो फेस पर निखर का आता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगणपति पूजा के लिए मराठी लुक चाहिए? ये 7 नथ डिजाइन देखें