मेहंदी के ये 7 'एस्थेटिक' डिजाइन देख सहेलियां भी पूछेंगी- 'कहाँ से लगवाई?' सेव कर लें फोटोज

Mehndi Designs: आजकल तरह-तरह के डिजाइन और पैटर्न चलन में हैं तो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इनमें पारंपरिक डिजाइन को ही एस्थेटिक टच दे कर सुंदर सा डिजाइन बनाया जाता है, जो हर मौके पर अपनाए जाते हैं।

Anmol ChauhanApr 03, 2026 09:13 pm IST
1/8

मेंहदी के 7 फैंसी डिजाइन

किसी खास मौके पर हाथों में मेंहदी लगी हो तो शृंगार और भी खास हो जाता है। मेंहदी के सुंदर-सुंदर डिजाइन हाथों की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही परंपरा की भी झलक दिखाते हैं। आजकल तो तरह-तरह के डिजाइन और पैटर्न चलन में हैं तो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इनमें पारंपरिक डिजाइन को ही एस्थेटिक टच दे कर सुंदर सा डिजाइन बनाया जाता है, जो हर मौके पर अपनाए जाते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

बैक हैंड के लिए लोटस मेहंदी पैटर्न

बैक हैंड पर कोई सुंदर सा डिजाइन हो तो फ्रंट हैंड पर किसी की नजर ही नहीं जाती। आजकल गर्ल्स तो सिर्फ बैक हैंड पर ही मेंहदी लगवाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप ये लोटस शेप और इंट्रीकेट डिटेलिंग वाला खूबसूरत सा पैटर्न चुन सकती हैं। रचने के बाद ये बेहद ही सुंदर लगने वाला है।

3/8

पारंपरिक मोटिफ्स वाला सुंदर डिजाइन

मेंहदी में ट्रेडिशनल मोटिफ्स का वर्क हो तो हाथों की सुंदरता देखने लायक होती है। ये वाला डिजाइन कुछ इसी तरह का है, बेहद यूनिक लेकिन साथ ही वही ट्रेडिशनल पैटर्न। कोई तीज त्यौहार हो या शादी का फंक्शन, ये वाला सुंदर डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं।

4/8

खूबसूरल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं तो ये वाला पैटर्न सेव कर के रख सकती हैं। आपके ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ये इतना सुंदर लगेगा कि हर कोई तारीफ जरूर करने वाला है। खासतौर से अगर आपके घर में किसी खास की शादी है तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा।

5/8

खूबसूरत कलीरे वाली मेहंदी

कलीरे वाली मेहंदी काफी ज्यादा सुंदर लगती है। नई नवेली दुल्हन हैं तो हाथों में खूब सारे चूड़े पहनकर खूबसूरती अलग ही लगने वाली है। ये डिजाइन ना ही ज्यादा ओवर है और ना ही ज्यादा हल्का-फुल्का, तो किसी भी ऑकेजन में आप इसे बेझिझक लगा सकती हैं।

6/8

बारीक डिटेलिंग वाला खूबसूरत डिजाइन

आजकल बारीक डिटेलिंग वाली मेहंदी का दौर है। ये पैटर्न देखने में तो खूबसूरत लगते ही हैं, साथ ही अपने आप में एक आर्ट हैं। ऐसे में ही कोई डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये वाला पैटर्न बेस्ट रहेगा। फूल पत्तों के मोटिफ्स का सुंदर वर्क और परफेक्ट बैलेंस, इससे सुंदर डिजाइन शायद ही कोई हो।

7/8

फैंसी मॉडर्न मेहंदी डिजाइन

आजकल की गर्ल्स हर चीज में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। अगर आपका भी यही मिजाज है तो कुछ इस तरह का मॉडर्न ट्विस्ट आप अपनी हीना में ट्राई कर सकती हैं। बहुत है सुंदर फ्यूजन डिजाइन है जो रचने के बाद तो बड़ा ही प्यारा लगता है।

8/8

मोर मेहंदी डिजाइन

भारतीय मेंहदी में मोर का पैटर्न काफी इस्तेमाल होता है। ब्राइडल हिना से ले कर स्पेशल मेहंदी में, ये डिजाइन काफी इस्तेमाल होता है। अगर थोड़े हेवी और डिटेलिंग में ही कोई पैटर्न ढूंढ रही हैं तो ये वाला डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। बहुत ही सुंदर लगता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमेहंदी के ये 7 'एस्थेटिक' डिजाइन देख सहेलियां भी पूछेंगी- 'कहाँ से लगवाई?' सेव कर लें फोटोज