
साड़ी का लुक तभी खास लगता है, जब उसका ब्लाउज पीस भी परफेक्टली स्टिच हो। खासतौर से आजकल तो साड़ी से ज्यादा डिजाइनर ब्लाउज पर फोकस किया जाता है। नेकलाइन के साथ-साथ अब स्लीव्स डिजाइन का भी चलन है और महिलाएं ब्लाउज की बाजू के अलग-अलग डिजाइन खूब पसंद कर रही हैं। अगर आप भी ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं, तो यहां दिए गए फैंसी पैटर्न आपके बड़े काम आ सकते हैं। डेली वियर की साड़ी के लिए ब्लाउज बनवाना हो या किसी स्पेशल साड़ी के लिए, यहां एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पैटर्न दिए गए हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8ये स्लीव्स डिजाइन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव और मॉडर्न लुक देगा। डेली वियर की सिंपल साड़ी के साथ ऐसे ब्लाउज काफी बढ़िया लगते हैं। ये ना ज्यादा हैवी होते हैं और बटन की छोटी सी डिटेलिंग से पूरा लुक काफी स्टाइलिश बन जाता है। एक बार ये डिजाइन ट्राई करेंगी तो हर किसी का ध्यान इसपर जरूर जाएगा।

3/8ब्लाउज की बाजू का ये डिजाइन भी काफी ज्यादा फैंसी है। ऐसे डिजाइन हर तरह की साड़ी के साथ परफेक्ट होते हैं। रोजमर्रा में पहनने के लिए ब्लाउज सिलवा रही हों या किसी स्पेशल मौके के लिए; ये डिजाइन हमेशा फैंसी लगता है। साथ में मैचिंग बटन या बीड्स से लुक और भी एन्हांस हो जाता है।

4/8डोरी वाली बैक तो आपने खूब ट्राई की होगी। एक बार ये स्लीव्स ट्राई कर के देखें, हर कोई तारीफ ना करे फिर कहना। ये डिजाइन है ही इतना ज्यादा यूनिक और फैंसी की अगर आपकी साड़ी सिंपल भी है, तो उसे भी डिजाइनर बना देगा।

5/8अगर आपको थोड़ा मॉडर्न और क्यूट लुक चाहिए तो ये बो वाली स्लीव्स आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये डिजाइन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है, खासतौर से पहनने के बाद तो आपको ढेर सारे कॉम्प्लीमेंट मिलने वाले हैं।

6/8डायमंड कट वर्क वाली स्लीव्स भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। खासतौर से अगर आपकी साड़ी थोड़ी हेवी है, तो इस तरह का सिंपल कट वर्क उसे काफी फैंसी लुक देगा। साथ में आप गोल्डन या मैचिंग बीड्स भी लगवा सकती हैं, लुक और एन्हांस हो जाएगा।

7/8बैलून स्लीव्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं और देखने में भी स्टाइलिश लगती हैं। खासकर शिफॉन, नेट और जॉर्जेट जैसे सॉफ्ट फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ ये डिजाइन काफी ज्यादा फैंसी लगता है। पार्टी वियर के लिए भी ये काफी बढ़िया रहता है।

8/8मैचिंग नेट फैब्रिक ले कर आप इस तरह का फैंसी ब्लाउज पीस स्टिच करा सकती हैं। इससे ब्लाउज काफी ज्यादा डिजाइनर लगेगा। थोड़ा हैवी लुक चाहती हैं तो एंब्रॉयडरी वाली नेट ले सकती हैं, इसे नेक और स्लीव्स पर अटैच कराएं, काफी अट्रैक्टिव लुक आएगा।
