Oxidised Bangles Design: कॉटन कुर्ती और साड़ियों के साथ ट्राई करें ये 7 खूबसूरत बैंगल्स डिजाइन, हर कोई करेग

ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स का ट्रेंड इन दिनों खूब चल रहा है और शॉर्ट कुर्तियों और साड़ी के साथ ये खूब जचते हैं। आज हम आपको इन बैंगल्स के कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं।

Deepali SrivastavaMay 31, 2026 04:52 pm IST
1/8

ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स के डिजाइन

आजकल मार्केट में सिल्वर ज्वेलरी का ट्रेंड महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। बैंगल्स, चूड़ियां, ईयरिंग्स से लेकर नथ तक, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हर एथनिक लुक का हिस्सा बन चुकी है। खासतौर पर सिल्वर कलर की ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कॉटन कुर्तियों और साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं तरह-तरह की चूड़ियां, कड़े और ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में इन दिनों ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ये बैंगल्स न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि सिंपल आउटफिट में भी एथनिक और क्लासी टच जोड़ देते हैं। अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स के कुछ खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं।

2/8

घुंघरू वाले बैंगल्स

सिंपल लेकिन क्लासी लुक में आप घुंघरू वाले बैंगल्स कैरी कर सकती हैं। इसमें जाली वाली डिजाइन कड़े पर बनी होगी और फिर नीचे की ओर लटकन लगे होंगे। इस तरह की चूड़ियां हाथों पर सुंदर लगेंगी।

3/8

छोटे घुंघरू वाले जड़ाऊ बैंगल्स

घुंघरू से जड़े हुए बैंगल्स भी हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे। इन बैंगल्स को आप पतली सिल्वर चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं। सिर्फ एक हाथ में पहनने पर ये अच्छे लगेंगे, अगर दोनों हाथों पर पहन रही हैं, तो सिर्फ बैंगल्स ही पहनें।

4/8

मिरर बैंगल्स

ऑक्सीडाइज्स बैंगल्स में आप मिरर वाले कड़े भी खरीद सकती हैं, जो शॉर्ट कुर्तियों पर क्लासी लुक देंगे। मिरर बैंगल्स आप किसी चमकीले आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

5/8

कोल्हापुरी ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स

कोल्हापुरी स्टाइल वाले ऑक्सीडाइज्स बैंगल्स भी हाथों पर खूब जचेंगे और सूट-साड़ी लुक को भी शानदार बना देंगे। ये बैंगल्स हैवी पैटर्न वाले होते हैं, जो सुंदर लुक देते हैं। हल्के पैटर्न वाले आउटफिट्स के साथ इन्हें स्टाइल करें।

6/8

सीप वाले बैंगल्स

ऑक्सीडाइज्स बैंगल्स में आप सीप डिजाइन वाले कड़े भी पहन सकती हैं। ये कड़े हैवी पैटर्न में होंगे लेकिन नीचे की ओर मोटिफ्स लगे होंगे और ऊपर सीप। पूरे कड़े में सीप लगे वाली डिजाइन भी आपको बाजार में मिल जाएंगे।

7/8

टेंपल ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स

टेंपल पैटर्न वाले ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स भी हाथों पर खूब जचते हैं और साड़ी-सूट लुक पर चार चांद लगा देंगे। ये हैवी पैटर्न में होते हैं और उभरे हुए दिखते हैं। इस तरह के बैंगल्स को आप खाली पहन सकती हैं।

8/8

ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट बैंगल्स

ब्रेसलेट स्टाइल में भी ये बैंगल्स आते हैं, जिन्हें आप स्टाइल कर सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती या टॉप के साथ ये अच्छे लगेंगे। ट्रेडिशनल लुक को क्लासी टच देने के लिए इस तरह के बैंगल्स स्टाइल करें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलOxidised Bangles Design: कॉटन कुर्ती और साड़ियों के साथ ट्राई करें ये 7 खूबसूरत बैंगल्स डिजाइन, हर कोई करेग