सावन में पहनने के लिए हरे सूट के ये 7 ट्रेंडी डिजाइन्स देखें, हर लुक में दिखेंगी सुंदर

सावन के महीने में हरा रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में महिलाएं हरी साड़ी और सूट कैरी करती हैं। अगर आप भी हरे रंग का सूट सिलवाने या खरीदने का मन बना रही हैं, तो कुछ ट्रेंडी डिजाइन्स यहां देख लें।

Deepali SrivastavaJul 21, 2026 05:12 pm IST
1/8

सावन के दिनों में पहनें हरे रंग के ये सूट डिजाइन्स

सावन के पावन दिनों के लिए हरा रंग सबसे खास और शुभ माना जाता है। हरा रंग प्रकृति, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक भी होता है, ऐसे में महिलाएं हरी साड़ी खरीद और सूट पहले ही सिलवा लेती हैं। आप भी हरे रंग का सूट सावन के दिनों पहनने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत सूट के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। आप वैसे ही सूट ऑनलाइन मंगवा सकती हैं या फिर टेलर को फैब्रिक देकर सिलवा सकती हैं। आइये ग्रीन कलर के सूट के खास डिजाइन्स आपको दिखाते हैं।

2/8

डार्क ग्रीन अनारकली सूट

अनारकली सूट पैटर्न में आप डार्क ग्रीन कलर चुन सकते हैं। इसके साथ पिंक चुनरी का कॉम्बिनेशन खूबसूरत लगेगा और ट्रेंडी भी। इस तरह के सूट लुक्स में आप अलग पैटर्न चुन सकती हैं।

3/8

स्ट्रेट सूट डिजाइन

पैरट ग्रीन कलर का स्ट्रेट सूट भी आपको ट्रेंडी और ट्रेडिशनल वाइब देगा। इस तरह का सूट आप ऑफिस के लिए भी ले सकती हैं। सावन के दिनों में फ्लोरल प्रिंट वाला सूट अच्छा लगेगा।

4/8

लहरिया प्रिंट सूट डिजाइन

लहरिया प्रिंट वाले सूट भी काफी ट्रेंड में है। ग्रीन कलर में आप लहरिया प्रिंट सूट स्टाइल कर सकती हैं। वी नेक और साटिन पैंट के साथ ये सूट स्टाइलिश लुक देगा। इसमें हल्के और गहरे दोनों रंग आते हैं।

5/8

शिफॉन प्रिंटेड सूट

गर्मी के हिसाब से आरामदायक फैब्रिक में ग्रीन सूट लेना चाहती हैं, तो शिफॉन कपड़े में प्रिंटेड सूट चुनें। इस तरह के सूट लुक क्लासी लगेंगे और कंफर्टेबल भी। ये सूट पैटर्न फुल बोट नेक स्टाइल में है, आप वी या राउंड नेक में भी खरीद सकती हैं।

6/8

पटियाला सूट डिजाइन

पटियाला सूट भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आप डार्क या लाइट ग्रीन कलर में पटियाला सूट सिलवा सकती हैं और सलवार इस लुक में खूबसूरत लगेगी। आजकल कई पैटर्न में ये सूट आ रहे हैं।

7/8

ऑलिव ग्रीन चंदेरी सिल्क सूट

ऑलिव ग्रीन सिल्क कुर्ता सेट, जिस पर खूबसूरत जरी और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है। मैचिंग जरी बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ यह सावन और हरियाली तीज के लिए परफेक्ट हो सकता है। इस तरह का सूट क्लासी लुक भी देगा।

8/8

लाइम ग्रीन सिल्क कुर्ता सेट

मिनिमल जरी वर्क वाला लाइम ग्रीन सिल्क कुर्ता सेट भी आप सावन के लिए सिलवा सकती हैं। रॉयल लुक के लिए कन्ट्रास्ट में बनारसी पर्पल दुपट्टा सूट के साथ लिया गया है। इस तरह का लुक आप भी ट्राई करें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसावन में पहनने के लिए हरे सूट के ये 7 ट्रेंडी डिजाइन्स देखें, हर लुक में दिखेंगी सुंदर