
हरी साड़ी के साथ चूड़ियां चुनते समय सिर्फ हरे रंग को मैच करना जरूरी नहीं है। आप साड़ी के शेड, बॉर्डर और वर्क को देखकर चूड़ियां चुन सकती हैं। अगर साड़ी सिंपल है, तो थोड़ी हैवी चूड़ियां लुक को खास बना सकती हैं। वहीं, अगर साड़ी पर ज्यादा काम है तो हल्की और सिंपल चूड़ियां ज्यादा अच्छी लगेंगी। गोल्डन, लाल, कुंदन, मोती और हरे रंग की चूड़ियां हरी साड़ी के साथ खूबसूरत लग सकती हैं। तीज के लिए आप इन अलग-अलग स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। (Photo/Instagram: iamartichauhan & yashrajfilmstalent)

2/7हरी साड़ी और गोल्डन चूड़ियों की जोड़ी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। खासतौर पर सिल्क, बनारसी या बॉर्डर वाली हरी साड़ी के साथ गोल्डन बैंगल्स काफी अच्छे लगते हैं। अगर साड़ी पर गोल्डन जरी या वर्क है, तो उसी टोन की चूड़ियां चुनना सबसे आसान तरीका है। आप पूरी तरह गोल्डन चूड़ियां पहन सकती हैं या बीच में एक-दो डिजाइनर बैंगल्स जोड़ सकती हैं। (Photo/Pinterest)

3/7हरी कांच की चूड़ियां हरी साड़ी के साथ सबसे क्लासिक कॉम्बिनेशन में से एक हैं। अगर आप तीज पर बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो एक ही शेड की कई पतली चूड़ियां पहन सकती हैं। चाहें तो इनके बीच 2-4 गोल्डन चूड़ियां भी जोड़ दें। इससे हाथों में थोड़ा चमकदार टच आएगा और पूरा लुक भी ज्यादा अच्छा लगेगा। सिल्क, बनारसी या कॉटन साड़ी के साथ यह स्टाइल खूब जंचेगा। चूड़ियों के साथ छोटी बिंदी, झुमके और गजरा लगाकर आप अपना तीज लुक पूरा कर सकती हैं। (Photo/Pinterest)

4/7हरी साड़ी के साथ पिंक चूड़ियां एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाती हैं। खासतौर पर पेस्टल ग्रीन, मिंट ग्रीन या हल्के हरे रंग की साड़ी के साथ गुलाबी चूड़ियां काफी प्यारी लगती हैं। अगर साड़ी पर पिंक बॉर्डर या फूलों का काम है, तो उसी रंग की चूड़ियां चुनना और भी अच्छा रहेगा। आप पिंक के साथ गोल्डन चूड़ियां मिलाकर पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन तीज, पूजा या दिन के किसी फंक्शन के लिए अच्छा है और साड़ी के लुक में थोड़ा फ्रेश टच भी जोड़ता है।

5/7लाल और हरी चूड़ियों की जोड़ी तीज के लिए बहुत खूबसूरत लगेगी। खासकर अगर आपकी हरी साड़ी में लाल बॉर्डर, लाल फूल या कोई लाल डिजाइन है, तो यह कॉम्बिनेशन और भी अच्छा लगेगा। आप पतली हरी चूड़ियों के बीच लाल कांच की कुछ चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर थोड़ा हैवी लुक चाहिए तो बीच में एक-दो कुंदन या स्टोन वाली चूड़ियां भी जोड़ सकती हैं।

6/7अगर आपकी हरी साड़ी थोड़ी हैवी है या किसी खास फंक्शन के लिए पहन रही हैं, तो कुंदन या स्टोन वाली बैंगल्स ट्राई कर सकती हैं। इनमें गोल्डन बेस के साथ छोटे स्टोन या कुंदन का काम होता है, जो साड़ी के लुक को और रिच बना सकता है। ऐसी चूड़ियों को बहुत ज्यादा पहनने की जरूरत नहीं होती। दोनों हाथों में कुछ डिजाइनर बैंगल्स और बाकी में पतली गोल्डन चूड़ियां काफी रहेंगी।

7/7अगर आप हरी साड़ी को थोड़ा कलरफुल और ट्रेंडी टच देना चाहती हैं, तो मल्टीकलर चूड़ियां अच्छा ऑप्शन हैं। हरे के साथ पिंक, गोल्डन, ऑरेंज या रेड रंग की चूड़ियां मिलाकर पहन सकते हैं। यह स्टाइल खासतौर पर साड़ी के बॉर्डर में कई रंग होने पर ज्यादा अच्छा लगेगा। बहुत सारे रंग एक साथ पहनने के बजाय साड़ी में मौजूद दो या तीन रंगों को ही चूड़ियों में दोहराएं।
