
सोने के दाम आसमान पर हैं और ऐसे में शादी-फंक्शन में साड़ी पर पहनने के लिए महिलाएं हैवी सेट खोजती हैं। आजकल बाजार में आर्टिफिशियल सेट काफी बिक रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल सोने जैसे ही लगते हैं और पहनने पर रॉयल लुक भी देते हैं। अगर आप भी किसी खास मौके के लिए गोल्डन नेकलेस सेट लेने का सोच रही हैं, तो कुछ डिजाइन हम आपको दिखाते हैं। आर्टिफिशियल गोल्डन नेकलेस के पैटर्न इन दिनों ट्रेंड में भी है गले की सुंदरता में ये चार चांद लगा देंगे। आप हल्की या हैवी किसी भी साड़ी के साथ इन्हें पहन सकती हैं।

2/8हरी-लाल साड़ी पहन रही हैं, तो इस तरह की सेट गले में सुंदर लगेगा। ये आपकी साड़ी के साथ मैच करेगा और गले में चिपका हुआ अच्छा दिखेगा। वैसे आजकल कन्ट्रास्ट का जमाना है, तो आप इसे किसी भी कलर की साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

3/8ओल्ड और हैवी स्टाइल वाला नेकलेस पहनना चाहती हैं, तो लीफ मोटिफ मिनिमल नेकलेस सेट चुनें। आप इस तरह का सेट और भी अलग पैटर्न में ले सकती हैं। ऐसे सेट हर साड़ी के साथ खूबसूरत लगेंगे।

4/8यह गोल्डन बीड्स की कई परतों से बना चौड़ा चोकर है, जिसके बीच में गोल पेंडेंट और मोती की लटकन लगी हुई है। इसके साथ मैचिंग झुमके भी मिलते हैं। यह डिजाइन शादी, सगाई और फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। साथ ही हर कलर की साड़ी के साथ आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।

5/8इस नेकलेस में लक्ष्मी माता और हाथी (एलिफेंट) की नक्काशी के साथ लाल और हरे रंग के स्टोन लगे हैं, जो इसे टेंपल जूलरी लुक दे रहे हैं। कांजीवरम, सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ इस तरह के सेट पहनकर आप रॉयल दिखेंगी।

6/8इस आर्टिफिशियल नेकलेस में चौड़ा कॉलर स्टाइल नेकलेस और बड़ा फैन-शेप पेंडेंट दिया गया है, जो आपके गले को भरा-भरा दिखाएगा। यह इंडो-वेस्टर्न, लहंगे और हैवी साड़ियों के साथ सुंदर लगेगा।

7/8ये नेकलेस बारीक गोल्डन बीड्स और नीचे लटकती झूमर के साथ सुंदर लग रहा है। गले में चिपका हुआ सेट पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह का नेकलेस आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसका सिंपल लेकिन रिच लुक साड़ी, लहंगे और अनारकली सूट के साथ सुंदर लगेगा।

8/8इस नेकलेस में पत्तियों वाली बारीक डिजाइन और ऑक्सीडाइज्ड एंटीक गोल्ड फिनिशिंग दी गई है। इसके साथ आपको बड़े फ्लोरल पैटर्न वाले ईयररिंग्स भी मिलेंगे, जो साड़ी लुक को रॉयल बना देंगे। आप इस तरह का सेट किसी खास फंक्शन के लिए ले सकती हैं।
