Gold Bangles Design: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये सोने की चूड़ियां, यहां देखें 7 नई डिजाइन

सोने की चूड़ियों की डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। महिलाएं भारी-मोटे कड़े बनवाने की जगह पतली गोल्ड बैंगल्स बनवा लेती हैं। चलिए आज आपको कुछ नए डिजाइन दिखाते हैं।

Deepali SrivastavaJun 02, 2026 01:33 pm IST
1/8

सोने की चूड़ियों के डिजाइन

गोल्ड बैंगल्स इन दिनों महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। अब महिलाएं भारी-भरकम कड़े खरीदने के बजाए चार सेट वाली चूड़ियां ले लेती हैं और कांच की चूड़ियों के साथ सेट बनाकर पहनती हैं। सोने की चूड़ियों के कई ट्रेंडी डिजाइन्स मार्केट में मौजूद हैं। अगर आप भी सोने की चूड़ियां अपने लिए या किसी को देने के लिए खरीदना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट डिजाइन देख सकती हैं।

2/8

स्टार बैंगल्स डिजाइन

ब्रेसलेट स्टाइल में आप सोने की चूड़ियां खरीद सकती हैं। इसमें स्टार या फूल वाली डिजाइन बनी है। इन चूड़ियों को आप बिना किसी सेट के ऐसे भी पहन सकती हैं। ये हाथों पर स्टाइलिश लुक देंगे।

3/8

डॉटेड डिजाइन

सोने की चूड़ियां थोड़ी भारी डिजाइन में चाहिए, तो इस तरह का पैटर्न चुनें। इसमें बूटी वाली डिजाइन होती है और कटिंग के साथ किनारे बने होते हैं। ये भी हाथों पर सुंदर लगेंगे और भारी भी।

4/8

जाली वाली डिजाइन

सोने की चूड़ियों में आप जाली वाली डिजाइन भी ले सकती हैं। इसमें स्टोन भी लगे होंगे और पूरे कड़े में जाली बनी होगी। इस तरह के बैंगल्स को आप पतली चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।

5/8

पतली सोने की चूड़ियां

पतली और प्लेन सोने की चूड़ियां भी आती हैं, जिन्हें आप ऐसे ही पहनने के लिए ले सकती हैं। इन्हें साधारण चूड़ियों के बीच में लगाकर कैरी करना भी सही रहेगा। ये हाथों पर अच्छी लगेंगी और हल्की भी होती हैं।

6/8

डबल पैटर्न वाली गोल्ड बैंगल्स

डबल पैटर्न वाली गोल्ड बैंगल्स भी हाथों पर अच्छी लगेगी। इस तरह की चूड़ियों में दो तरह की डिजाइन बनी होती है और इनके किनारे भी अलग स्टाइल में होते हैं।

7/8

बूटी डिजाइन

इस तरह के गोल्ड बैंगल्स में बूटी डिजाइन की चूड़ियां आती हैं, जिनके किनारों पर उभरी हुई बूटी बनी होती है। आप इनमें चार चूड़ी ले सकती हैं और अगर एक हाथ में पहनने के लिए खरीद रही हैं, तो अलग-अलग पैटर्न सेट बनवा सकती हैं।

8/8

कटवर्क गोल्ड बैंगल्स

कटवर्क वाली चूड़ियां भी ले सकती हैं। इसमें किनारों पर महीन नक्काशी और बीच-बीच में कट पैटर्न दिख रहा है, इसी वजह से इसे कटवर्क कहते हैं। ये बैंगल्स भी हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलGold Bangles Design: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये सोने की चूड़ियां, यहां देखें 7 नई डिजाइन