
नवरात्रि की शुरुआत होते ही लोग अपने घर को बहुत सुंदर तरीके से सजाना पसंद करते हैं। फूलों की माला और पत्तियों की माला से लोग तोरण बनाकर लगाते है और मंदिर को भी फूलों से सुंदर तरीके से सजाया जाता है। माता रानी के आने पर आप घर के द्वार पर सुंदर रंगोली डिजाइन बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां हम कुछ फूलों की रंगोली के डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर के मेन गेट और पूजा की चौकी के पास बना सकते हैं।

2/8फूलों और पत्तियों के कॉम्बिनेशन से बनी ये रंगोली दिखने में काफी अच्छी लगती है। दो रंगों के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल करके आप इस रंगोली को बना सकते हैं। फोटो क्रेडिट- kshamarangoliart

3/8गेंदे के फूल से इस तरह की रंगोली बनाई जा सकती है। एक ही तरह के फूलों से बनने वाली ये रंगोली डिजाइन में काफी अच्छी लगती है। फोटो क्रेडिट- anupriya0607

4/8नवरात्रि के पहले दिन इस तरह की आकृति को बनाया जा सकता है। इसे आप कलश स्थापना के साइड में भी बना सकते हैं। फोटो क्रेडिट-anupriya0607

5/8रंगोली में मोर का डिजाइन काफी अच्छा लगता है। फूलों वाली रंगोली में भी इसे बनाया जा सकता है। अलग-अलग रंगों के फूलों के साथ बनी ये रंगोली दिखने में काफी अच्छी लगती है। फोटो क्रेडिट- tushar.428

6/8बहुस सारे रंगों के फूल है और स्पेस भी काफी बड़ा है तो आप इस तरह के रंगोली डिजाइन को बनाएं। दीए लगने के बाद ये रंगोली और भी ज्यादा सुंदर दिखती है। फोटो क्रेडिट- kshamarangoliart

7/8तीन रंगों के फूलों के साथ बनी ये रंगोली काफी सुंदर दिखती है। इसके बीच में लगी पत्ती और दीए इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा सकते हैं। फोटो क्रेडिट- kshamarangoliart

8/8छोटी सी जगह में भी आप इस रंगोली को बनाकर तैयार कर सकते हैं। मेन गेट के अलावा इसे मंदिर के पास भी बना सकते हैं। फोटो क्रेडिट- kshamarangoliart
