
छोटी हाइट होने पर कई बार लड़कियां सोचती हैं कि उनपर कोई भी कपड़ा या स्टाइल स्टेटमेंट अच्छा नहीं लगता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, बस सही फैशन स्टाइलिंग जानना जरूरी है। कुछ स्मार्ट फैशन ट्रिक्स अपनाकर छोटी हाइट वाली लड़कियां भी लंबी और स्टाइलिश दिख सकती हैं। जैसे मोनोक्रोम आउटफिट, हाई वेस्ट जींस, वर्टिकल स्ट्राइप्स और पॉइंटेड हील्स जैसे छोटे-छोटे स्टाइलिंग टिप्स आपके पूरे लुक को बदल सकते हैं। अगर आप भी अपनी हाइट को विजुअली लंबा दिखाना चाहती हैं, तो इन 7 आसान फैशन टिप्स को जरूर ट्राई करें। ये टिप्स आपके स्टाइल को और भी एलिगेंट और कॉन्फिडेंट बना देंगे।

2/8अगर आपकी हाइट छोटी है तो एक ही रंग का आउटफिट (Monochrome Look) पहनना आपके लिए परफेक्ट ट्रिक है। सिर से पांव तक एक ही कलर पहनने से बॉडी एक लंबी लाइन में दिखती है, जिससे आप लंबी नजर आती हैं। ब्लैक, बेज, नेवी ब्लू या पेस्टल शेड्स में मोनोक्रोम लुक स्टाइलिश भी लगता है और हाइट को विजुअली बढ़ाने में मदद करता है। जैसे आजकल को-ऑर्ड सेट्स भी चले हैं, जो सेम कलर में होते हैं।

3/8हाई वेस्ट जींस या ट्राउजर छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट फैशन टिप है। यह आपके पैरों को लंबा दिखाता है और बॉडी का प्रोपोर्शन बेहतर बनाता है। इसे क्रॉप टॉप, टक-इन शर्ट या फिटेड टॉप के साथ स्टाइल करें। इससे आपका लुक लंबा और स्मार्ट दिखाई देता है।

4/8अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं तो वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले कपड़े जरूर पहनें। ऊपर से नीचे तक जाने वाली लाइनें शरीर को लंबा दिखाने का विजुअल इफेक्ट देती हैं। स्ट्राइप्ड ड्रेस, पैंट या कुर्ती आपकी हाइट को बैलेंस करके आपको ज्यादा लंबा दिखा सकती है। बेड़ी लाइनों वाले कपड़ों को न चुनें।

5/8छोटी हाइट वाली लड़कियों को घुटनों के ऊपर या मिडी लेंथ ड्रेस ज्यादा सूट करती है। बहुत लंबी ड्रेस या ढीले कपड़े आपकी हाइट को और छोटा दिखा सकते हैं। फिटेड और सही लेंथ की ड्रेस पहनने से आपका पूरा लुक ज्यादा एलिगेंट और लंबा दिखाई देता है।

6/8अगर आप अपनी हाइट को थोड़ा और लंबा दिखाना चाहती हैं तो पॉइंटेड टो हील्स या पंप्स पहनना अच्छा ऑप्शन है। इनका डिजाइन पैरों को लंबा दिखाता है और आपका पूरा लुक ज्यादा ग्रेसफुल लगता है। न्यूड या स्किन टोन हील्स पहनने से हाइट और भी ज्यादा लंबी नजर आती है। वैसे तो आप कोई भी हील्स चुन सकती हैं लेकिन ये अच्छे ऑप्शन है।

7/8बहुत ज्यादा ओवरसाइज्ड कपड़े छोटी हाइट वाली लड़कियों पर अच्छे नहीं लगते। इससे बॉडी का शेप छिप जाता है और हाइट कम दिखाई देती है। इसके बजाय फिटेड या सेमी-फिटेड आउटफिट चुनें। इससे आपका फिगर भी अच्छा दिखेगा और हाइट भी ज्यादा लगेगी। आजकल ढीले कपड़ों का ट्रेंड खूब चल रहा है लेकिन ये आपकी हाइट को कम दिखाएगा।

8/8हाइट सिर्फ कपड़ों से नहीं बल्कि ओवरऑल लुक से भी दिखती है। आप कैसी हेयरस्टाइल बना रही हैं, ये भी मैटर करता है। छोटी हाइट वाली लड़कियों पर शॉर्ट हेयरकट, लेयर्स या हाई पोनीटेल काफी अच्छे लगते हैं। इससे गर्दन लंबी दिखती है और पूरा लुक ज्यादा टॉल और स्मार्ट लगता है। इन्हें ट्राई करें।
