मानसून आने से पहले घर में जरूर करवा लें ये 7 छोटे काम, वरना बाद में होगी बहुत परेशानी

गर्मी के बाद बारिश का मौसम राहतभरा होता है लेकिन साथ ही कई परेशानियों से साथ ये आता है। इस मौसम में घर में सीलन, गंदगी, पानी से कीचड़ और फिर बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप मानसून आने से पहले कुछ चीजों को सही करवा लें, जिससे बारिश के दौरान परेशानी न हो।

Deepali SrivastavaJun 08, 2026 05:35 pm IST
1/8

मानसून आने से पहले करवाएं ये 8 काम

बारिश का मौसम राहत लेकर आता है लेकिन साथ ही गंदगी और बीमारियां भी। इसके अलावा अगर घर को पहले से सुरक्षित न रखा जाए, तो कई खतरे और परेशानी भी होती है। मानसून के दौरान सीलन, कीड़े, पानी में मच्छर, दीवारों का टपकना जैसी चीजें काफी आम होती हैं लेकिन अगर पहले से आप थोड़ी तैयार कर लें, तो ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। कुछ आसान और जरूरी काम न केवल आपके घर को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि बारिश के दिनों में होने वाले फिजूल खर्च और परेशानियों से भी बचाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं उन 8 चीजों के बारे में जो मानसून से पहले ही आपको करवा लेना चाहिए।

2/8

छत की मरम्मत

अगर आपकी छत या दीवारों पर चिटकन दिख रही है, तो उनकी मरम्मत बारिशा से पहले ही करवाएं। बारिश के दौरान छत टपकने लगेगी और दीवारों से सीलन घुस आती है। इससे दीवार और छत कमजोर हो जाएगी और घर गिरने का डर भी होता है।

3/8

नालियों-ड्रेनेज को करें साफ

घर के आस-पास या फिर अंदर मौजूद नालियों और ड्रेनेज को साफ करें। कई बार नालियों में कूड़ा फंसा होता है, इसके कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता। पानी भरने से भी छत टपकने या फिर सीलन की समस्या पैदा होगी।

4/8

खिड़की-दरवाजे चेक करें

घर के खिड़की-दरवाजे सही है या फिर ढीले लग रहे हैं, तो उन्हें भी सही करवाएं। वरना बारिश से पहले आंधी में ये टूट सकते हैं। खिड़की के कांच अगर कमजोर है, तो उन्हें भी बदलवाएं, जिससे बारिश का पानी घर के अंदर न आने पाएं।

5/8

बिजली-सॉकेट चेक करें

बारिश के दौरान सबसे ज्यादा खतरा होता है बिजली से। जरा भी पानी बिजली सॉकेट के आस-पास गया, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुले तार और ढीले स्विच को सही करवाएं। अर्थिंग और एमसीबी की जांच करवाएं। साथ ही इन्वर्टर और बैकअप सिस्टम भी चेक करें।

6/8

फर्नीचर सही करवाएं

अगर घर में पुराने फर्नीचर या लकड़ी वाले बेड हैं, तो उन्हें भी चेक करें। कई बार फर्नीचर में बारिश के मौसम में सीलन लग जाती है, जिससे दीमक घर बना लेते हैं। फिर ये लकड़ी को अंदर से खोखला कर देंगे। ऐसे में लकड़ी के फर्नीचर पर पॉलिश कराएं। इसके अलावा अलमारी और स्टोरेज में नमीरोधी पैकेट रखें, जिससे सीलन नहीं होगी।

7/8

मच्छरों-कीड़ों से सुरक्षा

बारिश के दौरान घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। मानसून के बाद मलेरिया, डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां ज्यादा होती है। जमा और गंदे पानी में मच्छर बैठते हैं, तो ऐसे पानी को स्टोर न करें। बारिश से पहले ही खिड़कियों पर जाली लगाएं और जरूरत पड़ने पर घर में पेस्ट कंट्रोल करवा सकते हैं।

8/8

साफ पानी का स्टॉक

वैसे तो आजकल हर घर में आरओ या फिर मोटर होती है लेकिन मानसून के समय बिजली ज्यादा कटती है। इसलिए जरूरी है कि आप साफ पानी का स्टॉक भी रखें। बारिश के समय में गंदा पानी पीने से भी बीमार हो सकते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमानसून आने से पहले घर में जरूर करवा लें ये 7 छोटे काम, वरना बाद में होगी बहुत परेशानी