Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबाजरे से बना सकती हैं 7 तरह की डिशेज, सर्दियों में खाया तो मिलेगा फायदा

बाजरे से बना सकती हैं 7 तरह की डिशेज, सर्दियों में खाया तो मिलेगा फायदा

Bajra Recipes: सर्दियों में हेल्दी रहना है और पूरे परिवार को ठंड से बचाना है तो उन्हें बाजरा से बनी डिशेज को बनाकर खिलाएं। जो ना केवल ठंड से बचाएंगी बल्कि शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेगी। नोट कर लें मजेदार बाजरा की डिशेज।

AparajitaNov 29, 2025 06:07 pm IST
1/8

बाजरा से बनाएं ये डिशेज

सर्दियों के दिनों में ऐसे फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। जो शरीर को अंदर के गर्माहट देने और गर्म रखने में मदद करें। साथ ही न्यूट्रिशन से भरपूर भी हों। इसीलिए बाजार को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। हर घर में बाजरा या बाजरे का आटा तो जरूर आता होगा। लेकिन रोटी बनाने के सिवाय इसका कोई और इस्तेमाल नहीं जानतीं तो नोट कर लें ये डिशेज। जिसे आप बाजरे से बनाकर तैयार कर सकती हैं और सर्दियों के दिनों को और भी टेस्टी बना सकती हैं।

2/8

बाजरा आलू चीला

बच्चों की डाइट में बाजरा शामिल करना है तो स्मार्टली उन्हें आलू का चीला बनाकर दें। जिसमे बाजरे के आटे को मिक्स कर बाइंड करें। दो से तीन आलू को छीलकर घिस लें और उसमे आधा कप बाजरे का आटा डाल दें। मसाले और नमक डालकर छोटे पैनकेक तैयार करें। ये एक हेल्दी डिश है जिसे बड़े भी ट्राई कर सकते हैं।

3/8

बाजरा उपमा

बाजरे को रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसे निथार लें। फिर बगैर पानी के मिक्सी में चलाएं और फिर पानी से धो दें। जिससे बाजरा दरदरा हो जाए और उस पर लगा छिलका निकल जाए। पानी से धोने पर ये छिलका बाजरे से अलग हो जाएगा और इसे पानी के साथ बहा दें। अब इस बाजरे से सब्जियों से भरपूर उपमा तैयार करें।

4/8

बाजरे के लड्डू

बाजरे के आटे से बने लड्डू बेस्ट ऑप्शन हैं। इसे आप बच्चों-बड़ों सबको खिला सकती हैं।

5/8

बाजरे की राब

बाजरे के आटे से सर्दियों में गर्मागर्म राब बनाकर पी जाती है। ये शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ही एनर्जी भी देती है।

6/8

पनीर कटलेट विद बाजरा

बाजरे के आटे से थोड़ी फैंसी डिश तैयार करनी है तो पनीर और आलू को मैश कर मसाले डालें और बाजरे का आटा डालकर छोटे कटलेट तैयार करें। इन्हें हल्का सा तेल से ग्रीस कर एयर फ्रायर या ओवन में पका लें। बस तैयार है क्रिस्पी बाजरा कटलेट।

7/8

बाजरा सूप

सर्दियों में ब्रोकली, कॉर्न, टमाटर डालकर मजेदार सूप बना रही हैं तो उसमे बाजरा भूनकर मिक्स करें। मजेदार बाजरा सूप बनकर रेडी हो जाएगा।

8/8

बाजरे का गुलगुला

बाजरे के आटे को गुड़ के साथ घोलकर ट्रेडिशनली मीठी पकौड़ियां तैयार की जाती हैं। जिसे सर्दियों में खाना काफी सारे घरों के लोगों को पसंद आता है।