1/8मूंग से बना स्प्राउट हेल्दी होता है। न्यूट्रिशन के साथ ही इसमे फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए वेट लॉस से लेकर हार्ट के पेशेंट को स्प्राउट खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन रोज-रोज कच्चा स्प्राउट खाकर बोर हो गए हैं तो आप इससे ये 7 तरह की मजेदार डिशेज भी बना सकते हैं। जो आपकी डाइट में होंगी तो फायदा ही पहुंचाएंगी। नोट कर लें बनाने का तरीका।

कच्ची मूंग स्प्राउट बनाकर रखी है तो आप इसकी मदद से मजेदार चीला बनाकर रेडी कर सकते हैं। क्रिस्पी और सॉफ्ट ये चीले आपके रोज के मुंह के स्वाद को बदल देंगे। साथ ही प्रोटीन भी देंगे।

कच्चा स्प्राउट खाकर बोर हो चुके हैं तो स्प्राउट को उबालकर इसमे प्याज, टमाटर, नींबू का रस, मिर्ची, धनिया वगैरह डालकर चटपटा टाट बना लें।

स्प्राउट को सिंपल उबालकर और प्याज, टमाटर का तड़का लगाकर सिंपल सी टेस्टी दाल तैयार की जा सकती है। जो खाने में टेस्टी और हेल्दी होगी।

स्प्राउट को लंच में ऐड करना है तो इसकी ड्राईड सब्जी बनाकर तैयार कर लें। लहसुन, प्याज, टमाटर और मसालों के साथ भूनकर इसे पका लें। ये सब्जी पराठे के साथ टेस्टी लगेगी।

स्प्राउट को कुछ चटपटा मजेदार तरीके से बनाकर खाना है तो इस पर नमक, हल्दी, चाट मसाला और कुछ मसाले छिड़ककर हल्का सा तेल डालें और फिर एयर फ्रायर में डालकर रोस्ट कर लें। क्रिस्पी स्प्राउट का टेस्ट मजेदार लगेगा।

मूंग की स्प्राउट रखी है तो दही के साथ मिलाकर इसकी मजेदार मुगलई दाल तैयार की जा सकती है। बस दाल को पका लें और मसालों के तड़के के साथ दही मिलाएं। बन जाएगी मुगलई दाल।

स्प्राउट को मजेदार और टेस्टी तरीके से खाना है तो इसको बेसन के साथ लपेटकर टिक्की तैयार करें और क्रीमी डिप के साथ सर्व करें। बच्चे-बड़े सब चट कर जाएंगे।
