
गणेश उत्सव में मोदक का अपना ही खास स्थान है। माना जाता है कि मोदक भगवान गणेश को बहुत पसंद है, इसलिए इस त्योहार पर कई घरों में इसे प्रसाद के तौर पर बनाया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर दिन एक ही तरह का मोदक बनाया जाए। आप अलग-अलग स्वाद और तरीके वाले मोदक ट्राई कर सकते हैं। कभी नारियल वाला, तो कभी चॉकलेट या ड्राई फ्रूट वाला। इससे त्योहार में खाने का मजा भी बढ़ जाएगा और घरवालों को हर दिन कुछ नया चखने को मिलेगा। यहां देखें अलग-अलग मोदक के आइडिया।

2/8गणेश उत्सव में सबसे पहले याद आता है पारंपरिक उकडीचे मोदक। बाहर से चावल के आटे की नरम परत और अंदर मीठी नारियल वाली स्टफिंग इसका स्वाद खास बनाती है। इसे भाप में पकाया जाता है, इसलिए यह बाकी मोदक से थोड़ा अलग लगता है। अगर आप पहली बार मोदक बना रहे हैं, तो पारंपरिक स्वाद से शुरुआत कर सकती हैं। इसे गर्मागर्म घी के साथ भी परोसा जाता है। बप्पा को भोग लगाने के लिए यह एकदम पारंपरिक पसंद है और गणेश उत्सव के दौरान इसे जरूर ट्राई किया जा सकता है।

3/8अगर आपको कुरकुरी मिठाई पसंद है, तो फ्राइड मोदक ट्राई करें। इसमें बाहर की परत को हल्का कुरकुरा होने तक तला जाता है, जबकि अंदर मीठी भरावन रखी जाती है। इसका स्वाद पारंपरिक मोदक से थोड़ा अलग लगता है। इसे आप नारियल और गुड़ वाली भरावन के साथ बना सकते हैं। त्योहार के दौरान शाम की चाय के साथ भी यह अच्छा लगता है। अगर घर में बच्चों को मोदक उतना पसंद नहीं है, तो फ्राइड मोदक उनके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है। ऊपर से थोड़े सूखे मेवे डालकर इसे और खास बनाएं।

4/8बच्चों और चॉकलेट पसंद करने वालों के लिए चॉकलेट मोदक अच्छा ऑप्शन है। इसका स्वाद पारंपरिक मोदक से बिल्कुल अलग होता है, लेकिन त्योहार की मिठास बनी रहती है। इसे चॉकलेट और सूखे मेवों के साथ बनाया जा सकता है। चॉकलेट मोदक का आकार भी सामान्य मोदक जैसा रखें, जिससे देखने में यह त्योहार के हिसाब से बिल्कुल सही लगता है। अगर आप इस बार कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो एक दिन चॉकलेट मोदक जरूर ट्राई करें।

5/8अगर आपको मेवों का स्वाद पसंद है, तो ड्राई फ्रूट मोदक ट्राई कर सकते हैं। इसमें काजू, बादाम, पिस्ता और दूसरे मेवों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका स्वाद थोड़ा रिच और भरपूर लगता है। इसे बनाने के लिए मोदक को बहुत ज्यादा सजाने की भी जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि मेवों का रंग और बनावट ही इसे अच्छा लुक दे देते हैं। गणेश उत्सव में जब घर पर मेहमान आएं, तब इसे मिठाई के तौर पर परोसा जा सकता है।

6/8मावा मोदक उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें मलाईदार और मुलायम मिठाई पसंद है। इसमें मावा मुख्य स्वाद देता है और इसे इलायची, केसर या मेवों से और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इसका स्वाद काफी पारंपरिक मिठाई जैसा लगता है, इसलिए गणेश उत्सव के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। मावा मोदक को अलग-अलग रंगों और छोटे सजावटी टुकड़ों से भी सजाया जा सकता है। अगर आप घर पर मिठाई बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक दिन मावा मोदक जरूर ट्राई करें। इसे ठंडा करके भी खाया जा सकता है।

7/8गणेश उत्सव में अगर आप पारंपरिक मोदक से थोड़ा अलग स्वाद ट्राई करना है, तो केसर मोदक अच्छा विकल्प है। इसमें केसर की हल्की खुशबू और स्वाद मिठाई को खास बना देता है। केसर के साथ इसमें मावा, दूध और मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर इसे और सुंदर बनाएं। इसका हल्का पीला रंग भी देखने में काफी अच्छा लगता है। अगर घर में मेहमान आने वाले हैं, तो इस मोदक को प्रसाद के साथ मिठाई के तौर पर भी परोसा जा सकता है।

8/8अगर आपको पान का स्वाद पसंद है, तो पान मोदक इस बार जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद बाकी मीठे मोदक से काफी अलग होता है और इसमें पान जैसी खुशबू और स्वाद महसूस होता है। इसे खासतौर पर त्योहार के दौरान कुछ नया परोसने के लिए बनाया जा सकता है। आप इसे छोटे आकार में बनाकर खाने के बाद मिठाई की तरह भी परोस सकते हैं। इस तरह के मोदक के साथ बहुत ज्यादा दूसरी मिठाइयां रखने की जरूरत नहीं होती।
