
आजकल साड़ियों के कलर के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनना आउट ऑफ फैशन हो चुका है। अब कॉन्ट्रास्ट कलर का ट्रेंड जोरों पर चल रहा है और ये आपको रॉयल के साथ एलिगेंट लुक भी देता है। अगर आप सावन में हरी साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं, तो उसके साथ मैचिंग ग्रीन ब्लाउज सिलवाने के बजाय कुछ अलग रंग चुनें। आप ग्रीन साड़ी के साथ अलग कलर के साथ पैटर्न भी चुन सकती हैं, जो आपकी सिंपल साड़ी को भी स्टाइलिश और डिजाइनर लुक देगा। तो चलिए हम आपको हरी साड़ी के लिए कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज कॉम्बिनेशन आइडियाज देते हैं, जो आपके ऊपर खिलेंगे।

2/8किसी भी रंग की हरी साड़ी हो, बोतल, लाइट या सी ग्रीन सभी के साथ गुलाबी रंग वाला ब्लाउज खिलेगा। चटक गुलाबी या साधारण वाला आप पहनें और ये आपको रॉयल लुक देगा।

3/8डार्क या लाइट ग्रीन कलर की साड़ी हो, जिसमें सितारे या जरी वाला बॉर्डर हो। इस तरह की साड़ी के साथ मरून कलर का ब्लाउज स्टाइल करें। प्लेन मरून भी पहन सकती हैं और हैवी लुक वाला ब्लाउज भी आपको खूबसूरत लुक देगा।

4/8हरा-पीला वाला कॉम्बिनेशन काफी पुराना है और आपकी मां ने भी ये ट्राई किया होगा। ग्रीन कलर की साड़ी के साथ येलो कलर का ब्लाउज भी अट्रैक्टिव लगेगा।

5/8लाइट ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी के साथ पीच कलर का डीप नेक ब्लाउज रॉयल लुक दे रहा है। आप पैटर्न कोई भी चुन सकते हं लेकिन ग्रीन-पीच का कलर कॉम्बिनेशन भी प्यारा लगेगा।

6/8हल्की हरी या मिंट ग्रीन साड़ी के साथ टील ब्लू ब्लाउज पहनने से लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आता है। खासकर सावन के मौके पर यह कॉम्बिनेशन काफी ट्रेंड में रहता है। आप भी ट्राई करके देख लीजिए।

7/8प्लेन बोतल ग्रीन साड़ी के साथ मल्टी-कलर ब्लाउज कॉम्बिनेशन खूबसूरत लग रहा है। चेक प्रिंट वाला ये ब्लाउज डिजाइन किसी भी साड़ी की सुंदरता में चार चांद लगा सकता है। आप भी ऐसा कलर और प्रिंट चुन सकती हैं।

8/8ग्रीन और रेड का पुराना रिश्ता है और ये दोनों कलर एक साथ बेहद प्यारे लगते हैं। हरे रंग की बनारसी साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज सुंदर लग रहा है। ये ब्लाउज बनारसी फैब्रिक में है, जिसमें गोल्डन बूटी और स्लीव्स पर प्रिंट बना हुआ है। इस तरह का लुक ट्राई करें।
