
कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे अगर धोने के बाद भी रह जाते हैं तो गंदे दिखते हैं। काफी सारे दाग ऐसे होते हैं जो रोजाना के साबुन पानी वाले वॉश से नहीं जाते। इनके लिए कुछ अलग से उपाय करने होते हैं। जैसे कपड़ों पर जंग, मेहंगी, कीचड़ जैसे दाग लग जाएं या फिर पेन के धब्बे लग गए हों। इन सबको हटाने के 7 अलग तरीके नोट कर लें, जिससे चुटकियों में साफ हो जाएंगे।

2/8कपड़ों पर जंग का दाग लग जाए तो सारे कपड़े को खराब कर देता है और आसानी से साफ भी नहीं होता। जंग के दाग को साफ करने के लिए जंग के धब्बे पर नमक डालें और साथ ही ऊपर से व्हाइट विनेगर डालकर रखें। रिएक्शन से जंग का दाग आसानी से साफ हो जाएगा।

3/8कपड़े पर इंक का दाग लग गया तो इसे साफ करने का सबसे इफेक्टिव तरीका एल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर है। बस सैनेटाइजर को इंक के दाग पर डालें और देखेंगे कि इंक का धब्बा कपड़े से निकल गया।

4/8काफी सारी लड़कियों के कपड़ों में मेहंदी का दाग लग जाता है। जिसे साफ करने के लिए दाग पर ईनो डालें। साथ ही ऊपर से गरम पानी डालें। बुलबुले उठेंगे जो रंग को हल्का कर देंगे। फिर साबुन से वॉश करेंगे तो ये बिल्कुल ही साफ हो जाएंगे।

5/8कपड़े पर फेवि क्विक गिर गया है तो उसे साफ करने के लिए बस सूख जाने दें। फिर हटाएं। बचे हुए हिस्से के ऊपर नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ दें।

6/8कपड़े पर पेंट का दाग लगकर सूख चुका है। तो इसे हटाने के लिए बस कपड़े पर साबुन या फिर एल्कोहल लगाकर रगड़ें, दाग साफ हो जाएगा।

7/8कॉलर पर पीलापन हो गया है और केवल साबुन से नहीं जा रहा तो बस बेकिंग सोडा और नींबू को मिलाकर रगड़ें तो ये साफ हो जाएगा।

8/8बच्चों के कपड़ों पर अगर मिट्टी का दाग लग गया हो घबराने की जरूरत नहीं। बस सूखाकर झाड़ दो फिर साबुन पानी से धो दो।
