Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकरवाचौथ पर एथनिक लुक को पूरा करने के लिए 7 तरह से बालों में लगाएं गजरा, पति की नहीं हटेगी नजर

करवाचौथ पर एथनिक लुक को पूरा करने के लिए 7 तरह से बालों में लगाएं गजरा, पति की नहीं हटेगी नजर

Gajra Wearing Tips For Karwachauth 2025: अगर इस करवाचौथ आप अपने सोलह शृंगार को बालों में गजरा लगाकर पूरा करना चाहती हैं लेकिन थोड़ी कंफ्यूज हैं तो बालों में गजरा लगाने के ये 7 ट्रिक्स शॉर्ट और लॉन्ग, दोनों तरह के हेयर के लिए परफेक्ट हैं।

Manju MamgainSep 29, 2025 02:56 pm IST
1/8

करवाचौथ पर बालों में गजरा लगाने के 7 आसान तरीके

करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन स्त्री के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करके अपने पति की लंबी आयु का वरदान मांगती हैं। अगर इस करवाचौथ आप अपने सोलह शृंगार को बालों में गजरा लगाकर पूरा करना चाहती हैं लेकिन थोड़ी कंफ्यूज हैं तो बालों में गजरा लगाने के ये 7 ट्रिक्स शॉर्ट और लॉन्ग, दोनों तरह के हेयर के लिए परफेक्ट हैं। जो आपके स्टनिंग एथनिक लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। Pic Credit : All Pics Pinterest

2/8

क्लासिक बन स्टाइल

3/8

ओपन हेयर लुक के लिए मल्टी लेयर गजरा लगाएं

अगर आप खुले बाल रखना पसंद करती हैं, तो बालों को साइड पार्टिंग करें और ऊपर की तरफ गजरे की पतली लेयर्स लगाएं। पहले बालों को कर्ल करें, फिर गजरा को दो-तीन लेयर्स में बांटकर पिन से फंसाएं। ये ट्रिक आपको मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक देगी, जो लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा।

4/8

चोटी के साथ गजरा व्रैप करें (ब्रेडेड स्टाइल)

बालों की साधारण चोटी बनाएं, फिर गजरे को चोटी के चारों ओर लपेटकर पिन से सिक्योर करें। अगर चोटी लंबी है, तो गजरा को रोल्ड पैटर्न में लगाएं। ये आसान स्टाइल हल्दी या मेहंदी जैसे फंक्शन्स के लिए परफेक्ट है और शॉर्ट हेयर वाली महिलाओं के लिए भी सूट करेगा।

5/8

ट्रेडिशनल ग्लैम लुक के लिए मिडिल पार्टिंग के साथ सिंपल गजरा बन

मिडिल पार्टिंग करें, बालों में लूज बन बनाएं और गजरा को बन के बीच में लगाएं। हेवी जूलरी के साथ ये लुक सबसे आसान और खूबसूरत लगता है। अगर असली फूल न मिलें, तो आर्टिफिशियल गुलाब के फूल यूज कर सकते हैं।

6/8

फ्रेश लुक के लिए झुला पैटर्न गजरा

बालों को पोनीटेल या लूज बन में बांधें, फिर गजरे को झालर स्टाइल में नीचे लटकाकर लगाएं। ये ट्रिक फ्रेश लुक के लिए बेस्ट है। करवा चौथ की शाम को गजरा लगाने की यह तरीका आपको फ्रेश वाइब देगा।

7/8

हाफ गजरा विद फ्रंट फोकस

फ्रंट बालों को हाफ-अप करें और सिर्फ हाफ गजरा साइड में लगाएं। बाकी बाल खुले छोड़ दें। ये ट्रिक शॉर्ट हेयर के लिए आसान है और शनाया कपूर जैसा स्टाइलिश लुक देगी। गजरा लगाते समय हेयरस्प्रे यूज करें ताकि ये लंबे समय तक टिका रहे।

8/8

बालों में गजरा लगाने का सही तरीका

बालों में गजरा लगाने के लिए सबसे पहले हेयर वॉश करके बालों को सुलझा लें। इसके बाद मनपसंद हेयर स्टाइल बनाकर फ्रेश गजरे का चुनाव करें। हेयर स्टाइल के अनुसार टिकटोक पिन की मदद लेकर गजरे को बालों में अटैच करें। अगर गजरा कहीं से हिल रहा है या निकल रहा है, तो आप उसको एडजस्ट कर सकती हैं।