Onam 2026: कसावु साड़ी के इन 5 डिजाइन से पाएं परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक, यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स

ओनम का त्योहार आ रहा है और ये खास त्योहार केलर में धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी ओनम सेलिब्रेट करती हैं, तो कसावु साड़ी के ये डिजाइन स्टाइल करें। साथ ही हम आपको स्टाइलिंग टिप्स भी बताएंगे।

Deepali SrivastavaAug 24, 2026 01:09 pm IST
Follow us on Google News
1/8

ओनम पर ऐसे स्टाइल करें कसावु साड़ी

ओनम केरल का प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे खासतौर पर फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ओनम पर फूलों वाली रंगोली बनाई जाती है और लोग कसावु साड़ी व पारंपरिक कपड़े पहनकर इसे खुशी से बनाते हैं। अब ओनम सिर्फ केरल में ही नहीं अन्य राज्यों में भी लोग मनाते हैं और इसे एन्जॉय करते हैं। अगर आप भी ओनम के लिए कसावु साड़ी के ट्रेंडी पैटर्न खोज रही हैं, तो हम आपको इस साड़ी के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे कि कसावु साड़ी के साथ किस तरह की ज्वेलरी कैरी करें।

2/8

गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी

ऑफ व्हाइट कलर की कसावु साड़ी में गोल्डन बॉर्डर वाला पैटर्न सबसे सुंदर लगता है। ओनम के खास दिन पर आप इस तरह की साड़ी स्टाइल करें। व्हाइट या गोल्डन ब्लाउज के साथ अच्छी लगेगी।

3/8

रेड बॉर्डर वाली साड़ी

कसावु साड़ी में रेड बॉर्डर वाली डिजाइन भी आती है। अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल और प्रीमियम लुक चाहती हैं, तो इस तरह का लुक लें। इसके साथ मैचिंग या कन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें।

4/8

फ्लोरल प्रिंट साड़ी

कसावु पैटर्न में आप फ्लोरल डिजाइन भी चुन सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में कसावु साड़ी थोड़ा रॉयल और खूबसूरत लुक देती है। ओनम के खास दिन पर इस तरह का लुक अच्छा लगेगा।

5/8

फ्लोरल बॉर्डर साड़ी

ओनम पर ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट बॉर्डर वाली कसावु साड़ी पहनें। इस तरह की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं और इससे आपको सुंदर लुक मिलेगा।

6/8

पीकॉक प्रिंट साड़ी

पिकॉक या कमल प्रिंट वाली कसावु साड़ी भी ओनम के खास मौके पर अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ी के साथ आप कन्ट्रास्ट ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं और परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

7/8

ज्वेलरी-बैंग्लस से पाएं खूबसूरत लुक

कसावु साड़ी के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी और बैंगल्स पहनकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं। कानों में झुमके, मांगटीका और लेयरिंग में नेकलेस सेट आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। गोल्ड ज्वेलरी ना हो तो आर्टिफिशियल स्टाइल करें।

8/8

गजरा जरूर लगाएं

कसावु साड़ी पहन रही हैं, तो गजरा लगाना बिल्कुल न भूलें। आप सिर्फ जूड़ा बनाकर गजरा लगा सकती हैं या फिर पोनीटेल को छोटे फूलों से सजा सकती हैं। दोनों ही लुक में आप परफेक्ट दिखेंगी। कसावु के साथ गजरा लगाने की परंपरा है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलOnam 2026: कसावु साड़ी के इन 5 डिजाइन से पाएं परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक, यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स