
हाथों में भरी-भरी चूड़ियां हों तो इंडियन लुक और भी खास हो जाता है। एक सुहागिन के सोलह शृंगार में से एक ये भी हैं। बहुत सी महिलाएं रोजमर्रा में भी अपने हाथों में चूड़ियां पहनती हैं, जो उनकी सूट या साड़ी के साथ बड़ी खूबसूरत लगती हैं। चूड़ियों के भी कई कॉन्बिनेशन बनाकर पहने जाते हैं, जिनमें सबसे पॉपुलर है लाल और हरी चूड़ियों का सेट। ये दोनों रंग साथ में बड़े सुंदर लगते हैं और जब बैंगल्स के साथ इनका सेट बनाकर पहना जाए, तब तो हाथों की खूबसूरती में मानों चार चांद लग जाते हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आइडियाज ले कर आए हैं, जो आप बैंगल्स के साथ ट्राई कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8डेली वियर के लिए अगर आप लाल और हरी चूड़ियों का सेट बना रही हैं, तो बिना बैंगल्स के इस तरह अरेंज कर के पहन सकती हैं। एक हाथ में आप जितनी चूड़ी पहनना चाहती हैं, उस हिसाब से लाल और ग्रीन चूड़ियों को मिक्स कर के पहन लें। सिंपल डिजाइन है लेकिन काफी सुंदर लगता है।

3/8अगर आपके पास गोल्डन, सिल्वर या स्टोन वर्क में चूड़ियां हैं तो उन्हें इस तरह से बीच-बीच में लगाकर सेट तैयार कर सकती हैं। लाल और हरी चूड़ियों के साथ ये कॉम्बिनेशन बहुत ज्यादा सुंदर लगेगा। डेली वियर के आप थोड़ी कम चूड़ियां रख सकती हैं, वहीं कहीं आने-जाने में ज्यादा चूड़ियाँ लगाकर हेवी सेट बना सकती हैं।

4/8घुंघरू बैंगल्स आजकल इतने ट्रेंड में हैं कि एक सेट तो आपके पास भी होगा। अगर नहीं है तो खरीद लें क्योंकि इसके साथ आप अपनी हरी-लाल चूड़ियों को मिक्स एंड मैच कर के ये सुंदर सा सेट बना सकती हैं। डेली वियर के लिए इस तरह का सेट आप सूट-साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

5/8आजकल चूड़ियां पहनने का ये स्टाइल भी काफी ट्रेंड में चल रहा है। इसमें हरी और लाल रंग की चूड़ियों को अलग अलग हाथों में स्टाइल किया जाता है। आप इन्हें घंघरू बैंगल्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं या फिर यूं ही पहन सकती हैं। डेली वियर के लिए ये स्टाइल परफेक्ट रहेगा।

6/8सिंपल चूड़ियों को आप इस तरह दो-दो पीस में अरेंज कर के भी सुंदर सा सेट बना सकती हैं। डेली वियर के लिए इस तरह के पैटर्न परफेक्ट रहते हैं क्योंकि इनमें बैंगल्स की भी जरूरत नहीं होती। हालांकि अगर आप बैंगल्स पहनना पसंद करती हैं या किसी खास मौके के लिए तैयार हो रही हैं तो इस तरह से बैंगल्स भी स्टाइल कर सकती हैं।

7/8आपके पास जो भी स्टोन वाले बैंगल्स हों उन्हें चूड़ियों के बीच में लगाकर आप इस तरह का फैंसी सेट भी बना सकती हैं। थोड़ा और हेवी लुक देने के लिए साथ में गोल्डन चूड़ियों को भी मिक्स एंड मैच कर लें। साड़ी के साथ खासतौर से इस तरह का डिजाइन बहुत सुंदर लगेगा।

8/8हरी चूड़ियों के बीच में आप इस तरह से लाल चूड़ियों का सेट लगाकर पहन सकती हैं। डेली वियर के लिए परफेक्ट है। साथ ही साड़ी सूट के साथ अगर आप मिनिमल और देसी लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसे किसी खास मौके पर भी पहन सकती हैं।
