
रक्षाबंधन के मौके पर भाई को राखी बांधने के लिए आरती की थाली तैयार की जाती है। इस थाली में अक्षत-रोली तो रखा ही जाता है। लेकिन इस सिंपल थाली को खास बनाकर राखी की फोटोज लेंगी तो और भी खूबसूरत तस्वीरें आएंगी। यहां देख लें 7 सिंपल और आसानी से डेकोरेट हो जाने वाली थाली डिजाइन। (सभी इमेज साभार-Pintrest)

2/8लाल रंग की थीम वाली थाली सबसे शुभ मानी जाती है। इसे सजाना भी आसान है, बस रेड वेलवेट को थाली पर चिपकाएं या रेड कलर थाली पर पेंट करें। थोड़े से मोतियों को चिपकाएं और बस राखी, दिया के साथ सुंदर-सुंदर फूल बीच में रखें। फटाफट से राखी की थाली सज जाएगी। (Pintrest)

3/8थाली को लाल रंग से सजाने के बाद बीच में एक गणेश भगवान का स्टिकर लगाएं। वेडिंग कार्ड्स में ऐसे गणपति खूब चिपके होते हैं। बस उन्हें ही निकालकर यहां लगाएं और साथ में ब्यूटीफुल कटोरियों में फूल, रोली और अक्षत रखें। फटाफट से थाली डेकोरेट हो जाएगी। (Pintrest)

4/8राखी के लिए अलग से थाली सजाने का टाइम नहीं मिला तो नो टेंशन। पूजाघर से पीतल की थाली लाएं और उसमे फूलों के साथ दीया वगैरह को इस तरह अरेंज करें। सिंपल थाली भी सुंदर दिखेगी। (Pintrest)

5/8पूजा में पान के पत्ते को शुभ माना जाता है। सिंपल सी पीतल या कॉपर की थाली पर पान का पत्ता रखें और उस पर राखी को रखें। साथ ही पीतल की कटोरियों में अक्षत-रोली सजाएं। ( Pintrest)

6/8हरे रंग से थाली को पेंट करें और किनारों पर गोटे को चिपकाएं। साथ ही मिट्टी की दियाली को भी हरे रंग से रंगकर थाली के किनारे पर चिपका दें। इनमे दीया, अक्षत, रोली रखें और फूलों से सजाकर राखी की थाली को तैयार करें। (Pintrest)

7/8राखी की थाली सजाने का टाइम नही है तो मार्केट से भी इस तरह की थाली को खरीद सकती हैं। ये काफी खूबसूरत दिखती हैं और त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देती हैं। (Pintrest)

8/8राखी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है और एस्थेटिक लुक क्रिएट करना है तो ये ट्रेंडी सेरेमिक प्लेट में राखी की थाली सजाएं। किचन की किसी सेरेमिक प्लेट को लेकर उसमे एक बढ़िया डिजाइन का दीया रखें और छोटी चटनी वाली कटोरी में लाल रोली रखकर साइड में राखी रखें। इस थाली की फोटोज इंस्टा रेडी नजर आएंगी। (Pintrest)
