ना ज्यादा भरी-भरी, ना एकदम सिंपल! तीज के लिए ट्राई करें मंडला मेहंदी डिजाइंस

Teej Mehndi Designs 2026: तीज के त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। अगर इस बार कुछ खूबसूरत और थोड़ा अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो मंडला मेहंदी आपके हाथों को पारंपरिक के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश लुक भी दे सकती है।

Shubhangi GuptaAug 10, 2026 01:38 pm IST
Follow us on Google News
1/8

तीज पर मंडला मेहंदी क्यों है खास?

तीज के त्योहार पर मेहंदी लगाना सिर्फ हाथों को सजाने का तरीका नहीं, बल्कि इस दिन की खूबसूरत परंपरा का हिस्सा माना जाता है। खासकर सुहागिन महिलाएं और लड़कियां तीज के मौके पर मेहंदी लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाती हैं। अगर आप इस बार कुछ ऐसा चाहती हैं जो पारंपरिक भी लगे और थोड़ा अलग भी, तो मंडला मेहंदी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। गोल आकार और बारीक डिजाइन वाली यह मेहंदी हाथों को बेहद सुंदर लुक देती है। इस तीज मंडला मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन जरूर ट्राई करें। (All Photos/Pinterest)

2/8

बड़े फूल वाला मंडला डिजाइन

यहां हथेली के बीचों-बीच बड़ा गोल फूल बनाया गया है, जिसके चारों तरफ बारीक डिजाइन की कई परतें हैं। फूल की पंखुड़ियों को मोटी और पतली रेखाओं से सजाने के बाद उंगलियों पर भी अलग-अलग पैटर्न दिए गए हैं। कलाई पर बनी चौड़ी पट्टी इस डिजाइन को और खूबसूरत बना रही है। यह मेहंदी उन महिलाओं के लिए अच्छी रहेगी जिन्हें हाथों पर थोड़ी भरी हुई और पारंपरिक मेहंदी पसंद है। तीज के लाल, हरे या पीले कपड़ों के साथ यह डिजाइन बहुत सुंदर लगेगा।

3/8

सिंपल गोल मंडला मेहंदी

अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो ये डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प है। हथेली के बीच में छोटा और साफ-सुथरा गोल मंडला बनाया गया है। इसके चारों ओर फूल और पत्तियों का बारीक डिजाइन है। उंगलियों पर भी हल्की डिजाइन और गहरे रंग की मेहंदी लगाई गई है, जिससे हथेली ज्यादा भरी हुई नहीं लगती। कलाई के पास बनी छोटी पट्टी पूरे डिजाइन को एक सुंदर फ्रेम देती है। यह मेहंदी तीज पर सादगी के साथ खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो जरूर ट्राई करें।

4/8

फूल और बेल वाला मंडला

इस डिजाइन में हथेली के बीच एक बड़ा गोल फूल नजर आ रहा है, जिसके आसपास बारीक बेल और पत्तियों की डिजाइन बनाई गई है। खास बात यह है कि मंडला के साथ कलाई तक कई अलग-अलग पट्टियां बनाई गई हैं, जिससे मेहंदी को एक सुंदर कंगन जैसा लुक मिल रहा है। उंगलियों के ऊपरी हिस्से पर भी छोटी-छोटी शेप्स बनाई गई हैं। यह डिजाइन पारंपरिक मेहंदी को थोड़ा आधुनिक अंदाज देता है। तीज पर चूड़ियों और कंगन के साथ यह मंडला डिजाइन हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा सकता है।

5/8

कमल वाला मंडला डिजाइन

इसमें हथेली पर गोल मंडला के बीच कमल की आकृति बनाई गई है। कमल की बड़ी पंखुड़ियां और उसके आसपास की मोटी रेखाएं इस डिजाइन को खास बना रही हैं। उंगलियों पर जालीदार और गोल पैटर्न दिए गए हैं, जबकि कलाई पर चौड़ी मेहंदी पट्टी बनाई गई है। अगर आप तीज के लिए ऐसा डिजाइन चाहती हैं जिसमें पारंपरिक अंदाज के साथ थोड़ा अलग पैटर्न भी नजर आए, तो यह अच्छा विकल्प है। खासकर साड़ी या लहंगे के साथ यह कमल वाला मंडला डिजाइन बेहद सुंदर लगेगा।

6/8

मिनिमल मंडला मेहंदी

यह डिजाइन उन महिलाओं को पसंद आ सकता है जिन्हें बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं चाहिए। हथेली के बीच छोटा गोल मंडला बनाया गया है और उसके आसपास पत्तियों की हल्की डिजाइन दी गई है। उंगलियों पर भी सिर्फ छोटी-छोटी आकृतियां और मेहंदी की पतली रेखाएं हैं। डिजाइन को ज्यादा फैलाने के बजाय बीच की गोल आकृति को खास बनाया गया है। यह मेहंदी तीज पर हल्के और आरामदायक लुक के लिए अच्छी है। इसे आप साड़ी, सूट या किसी भी पारंपरिक कपड़े के साथ आसानी से अपना सकती हैं।

7/8

कमल की पंखुड़ियों वाला खूबसूरत डिजाइन

यहां दोनों हथेलियों पर गोल मंडला के बीच कमल की आकृति दिखाई दे रही है। इसके चारों ओर छोटी गोल बिंदियां और पत्तियां बनाकर डिजाइन को खूबसूरती से पूरा किया गया है। उंगलियों पर बनी पट्टियां और कलाई की चौड़ी डिजाइन इसे और खास बनाती है। इस तरह का डिजाइन दोनों हाथों पर एक जैसा बनवाने से बहुत सुंदर और सधा हुआ लुक मिलता है। तीज पर अगर आप दोनों हथेलियों को एक जैसी मेहंदी से सजाना चाहती हैं, तो यह कमल वाला मंडला डिजाइन आपकी पसंद बन सकता है।

8/8

ज्यादा नहीं, लेकिन थोड़ा हैवी डिजाइन

इस डिजाइन में हथेली के बीच गोल मंडला के साथ बहुत बारीक डिजाइन दिया गया है। मंडला के चारों तरफ छोटी-छोटी गोल बिंदियां इसे और उभरा हुआ लुक देती हैं। उंगलियों का डिजाइन और कलाई पर फूलों से सजी चौड़ी पट्टी बनाई गई है। यह डिजाइन देखने में काफी भरा हुआ है, लेकिन इसकी साफ रेखाओं की वजह से हाथों पर बहुत भारी नहीं लगता। तीज पर अगर आपको पारंपरिक मेहंदी का थोड़ा मॉडर्न अंदाज पसंद है, तो यह डिजाइन जरूर आजमा सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलना ज्यादा भरी-भरी, ना एकदम सिंपल! तीज के लिए ट्राई करें मंडला मेहंदी डिजाइंस