
सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में महिलाएं हरी साड़ी और हरी चूड़ियों की खरीदारी शुरू कर देती हैं। सावन में हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। ये न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती हैं, बल्कि हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाती हैं। हरी कांच की चूड़ियों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये लगभग हर रंग की साड़ी के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। ऐसे में आपको अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप भी इस सावन हरी कांच की चूड़ियां खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो यहां हम आपको उनके कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट सेट डिजाइन्स दिखा रहे हैं, जिनसे आप अपने लिए परफेक्ट चूड़ी सेट चुन सकती हैं।

2/8अगर आप कुर्ती या किसी ग्रीन कलर की मैचिंग साड़ी के साथ चूड़ी पहनना चाहती हैं, तो प्लेन कांच की चूड़ियां पहनें। आजकल इस तरह का सेट ट्रेंड में है। खास बात ये है कि ऐसी चूड़ियां यंग लड़कियां भी पहन सकती हैं।

3/8लटकन वाले गोल्डन बैंगल्स के साथ हरी चूड़ियों का सेट बनवा सकते हैं। इस तरह की चूड़ी सेट आपको रॉयल और क्लासी लुक देगा। साथ ही ये किसी भी कलर की साड़ी के साथ सुंदर लगेगा।

4/8कश्मीरी बैंगल्स के साथ आप हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बनाकर पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ियों का सेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। साड़ी-सूट के साथ ये अच्छा लगेगा।

5/8टेंपल डिजाइन वाले गोल्डन कड़े के साथ जरी वाली हरी कांच की चूड़ियों का सेट भी अच्छा लग रहा है। अगर आप हैवी स्टाइल में बैंगल्स पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह का सेट बनवाएं। किसी जरी डिजाइन वाली साड़ी के साथ ये सेट सुंदर लगेगा।

6/8गोल्डन कांच की चूड़ियों के साथ हरी चूड़ियों का सेट भी तैयार करवा सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां हाथों पर आकर्षक लुक देंगी और किसी भी कलर की साड़ी के साथ परफेक्ट दिखेंगी।

7/8कुंदन वाले बैंगल्स के साथ भी आप हरी कांच की चूड़ियों का सेट ट्राई कर सकती हैं। हैवी कड़े और पतली चूड़ियों वाला सेट काफी अट्रैक्टिव दिखता है और हाथों को प्यारा लुक देता है। इस तरह का सेट भी आप सावन में पहन सकती हैं।

8/8कमल वाले या किसी अन्य डिजाइन के कड़े साइड में लगाकर तोता हरे रंग की चूड़ियों का सेट भी बनवा सकती हैं। इस रंग में चूड़ियां भी आपके हाथों को आकर्षक लुक देंगी और किसी भी कलर की साड़ी के साथ जचेंगी।
