
सावन का पावन महीना शुरू होने वाला है और महिलाएं इसके लिए खास तैयारियां भी करती हैं। हरी साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ी, गजरा, हरी बिंदी लगाकर श्रृंगार करती हैं। फैशन की दुनिया में आउटफिट के साथ मैचिंग में बिंदी लगाने का ट्रेंड फिर से शुरू हो चुका है और अगर आप भी ऐसा ही करना चाहती हैं, तो हरी साड़ी के साथ सुंदर डिजाइन वाली हरी बिंदी लगाएं। हरा रंग चेहरे पर खिलकर दिखेगा और आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा। आज हम आपके लिए बिंदी के कुछ ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें लगाकर आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

2/8प्लेन हरी बिंदी लगाने से अच्छा है कि आप उस पर छोटा सा स्टोन लगा लीजिए। इससे बिंदी का लुक सुंदर दिखने लगेगा और चेहरा भी अट्रैक्टिव दिखेगा।

3/8ग्रीन और व्हाइट मिक्स स्टोन वाली बिंदी भी आप लगा सकते हैं। इस तरह की बिंदी लगाने से चेहरा आकर्षक दिखेगा। अगर छोटी बिंदी लगाना पसंद करते हैं, तब भी इस तरह की बिंदी चेहरे पर खिलेगी।

4/8पहले लंबी बिंदी का ट्रेंड खूब चलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर आपका माथा चौड़ा है तो आपके ऊपर लंबी बिंदी अच्छी लगेगी। किसी मिरर वर्क या हैवी साड़ी के साथ इस तरह की बिंदी लगाएं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

5/8बड़ी बिंदी लगाती हैं, तो इस तरह की स्टोन पैटर्न वाली भी चुन सकती हैं। हरी साड़ी के साथ इस तरह की बिंदी अच्छी लगेगी और चेहरा खिला-खिला दिखेगा।

6/8अगर पतली बिंदी लगाना पसंद करती हैं और माथा हल्का चौड़ा है। तो आप स्लीक स्टाइल वाली बिंदी भी लगा सकती हैं। इस तरह की बिंदी में कई पैटर्न आते हैं, जो अच्छे लगेंगे।

7/8सादी गोल हरे रंग की बिंदी, जिसके चारों ओर सफेद स्टोन (डायमंड लुक) लगे हैं। यह सिल्क, ऑर्गेंजा और बनारसी साड़ी के साथ बेहद एलिगेंट लगती है।

8/8बीच में ग्रीन स्टोन और उसके चारों ओर सफेद मोतियों की रिंग। यह क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक देती है। हरे स्टोन को फूल के आकार में सजाया गया है। मेहंदी, तीज और सावन के त्योहारों के लिए परफेक्ट। बीच में कई हरे स्टोन का कॉम्बिनेशन और गोल्डन बीड्स की बॉर्डर। हैवी साड़ी के साथ खूब जंचती है।
