ब्लाउज के 7 ऐसे बैक डिजाइन जिन्हें पहनकर मिलेगा गर्लिश लुक, साड़ी-लहंगे के साथ पहनें

साड़ी और लहंगे में गर्लिश लुक पाने के लिए ब्लाउज को स्टाइलिश होना बहुत जरूरी है। यहां हम 7 ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें पहन कर आपको बेहद स्टाइलिश और शानदार लुक मिलेगा।

Avantika JainAug 15, 2026 11:50 pm IST
Follow us on Google News
1/8

गर्लिश ब्लाउज डिजाइन

साड़ी-लहंगा पहनने के बाद हर महिला गर्लिश लुक पाना चाहती है। लेकिन अक्सर एक ही तरह के ब्लाउज डिजाइन को पहनकर लुक चेंज नहीं होता। अच्छे और मॉर्डन लुक के लिए सही ब्लाउज पैटर्न को चुनना जरूरी है। ऐसे में यहां हम 7 ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें पहनकर आपको मॉर्डन-गर्लिश लुक मिलेगा।

2/8

सिंगल डोरी वाला डिजाइन

गर्लिश लुक पाने के लिए इस तरह का डोरी डिजाइन काफी अच्छा है। आजकल ये काफी ज्यादा ट्रेंड में है। बैकलेस डिजाइन पहन लेती हैं तो साड़ी के साथ इस डिजाइन के ब्लाउज को सिलवाएं। फोटो क्रेडिट- blouse_saree_trends

3/8

सुंदर डोरी डिजाइन

डार्क रंग की साड़ी के साथ इस तरह के सुंदर डोरी डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टिच करवाएं। इसमें बैक पर एक डिफरेंड कट है जो काफी अट्रैक्टिव लगता है। फोट क्रेडिट- handmadewithlove7

4/8

टेंपल बैक डिजाइन

चोली कट डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में है। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप टेंपल बैक डिजाइन बनवाएं। इसमें नीचे की तरफ डोरी है। फोटो क्रेडिट- namanaa.alankrutha

5/8

मॉर्डन स्लीवलेस ब्लाउज

अगर स्लीवलेस डिजाइन पहनती हैं तो हैंडलूम वाली साड़ी के साथ आप इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को बनवाएं। गर्लिश लुक पाने के लिए ये पैटर्न बेस्ट है। फोटो क्रेडिट- boutique_mayaz

6/8

बैकलेस हॉल्टर नेक डिजाइन

क्लासी-मॉर्डन लुक पाने के लिए हॉल्टर नेक डिजाइन सबसे अच्छा है। हॉल्टर नेक में बैकलेस पैटर्न बनवाएं और इसे साड़ी या फिर स्कर्ट के साथ पहनें। फोटो क्रेडिट-trend_blouse_design_

7/8

डिफरेंट डोरी डिजाइन

बहुत ज्यादा रीविलिंग ब्लाउज पसंद नहीं करती हैं तो आप इस तरह के डिजाइन को चुनें। इसमें फ्रंट से आपको पैडेड डिजाइन बनावाना होगा। इस ब्लाउज की फिटिंग बहुत अच्छी आती है।फोटो क्रेडिट- hasinis_for_women

8/8

हॉल्टर नेक और डोरी डिजाइन

बैकलेस पैटर्न साड़ी के साथ अच्छा लगता है। हॉल्टर नेक के साथ इस तरह से डबल डोरी डिजाइन को बनवाएं। साड़ी में हॉट लुक पाने के लिए ये अच्छा डिजाइन है। फोटो क्रेडिट- visista_boutique

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलब्लाउज के 7 ऐसे बैक डिजाइन जिन्हें पहनकर मिलेगा गर्लिश लुक, साड़ी-लहंगे के साथ पहनें