
सावन शुरू होने के पहले ही हरी चूड़ियों की शॉपिंग करने वाली हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन के कंगन के साथ सेट बनाएं। गोल्डन कलर के कड़े हरी चूड़ियों की शोभा बढ़ा देंगे और तीज से लेकर सावन के सोमवार पर हाथों में खिलेंगे। यहां देखें 7 डिजाइन। ( सभी इमेज साभार-Pintrest)

2/8हरी चूड़ियां जिन पर गोल्डन बूटी बनी हो उन्हें इन कुंदन वाले कंगन के साथ अटैच करें। ये कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत दिखेगा और हाथों को देगा शाही लुक।

3/8प्लेन हरे रंग की चूड़ियों को गोल्डन एंड पर्ल के साथ लटकन लगे हुए कंगन के साथ मैच करें। ये काफी अट्रैक्टिव दिखेंगी।

4/8अनमैरिड गर्ल्स घुंघरू वाले कंगन खूब पसंद कर रही हैं तो इस सावन में आप इस तरह की प्लेन चूड़ियों के साथ घुंघरू वाले कंगन को लगाकर पहनें। कलाईयों की खूबसूरती मन मोह लेगी।

5/8नाजुक कलाईयों पर ये हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बेहद ही प्यारा लगेगा। न्यू मैरिड गर्ल्स इस तरह के सेट डेलीवियर में भी ट्राई कर सकती हैं।

6/8सावन के साथ ही त्योहारों का भी सीजन शुरू हो जाता है तो हैवी कंगन के साथ हरी चूड़ियों का ये सेट अट्रैक्टिव दिखेगा।

7/8लाल रंग के मीनाकारी वाले गोल्डन कंगन के साथ हरे रंग की चूड़ी का सेट सावन में डेली वियर के लिए परफेक्ट है।

8/8एक जैसे कलर की चूड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं तो हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए इस लाइट ग्रीन कलर के चूड़ियों के सेट को ट्राई करें।
