Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगोभी-पालक जैसी सब्जी डाइजेस्ट नहीं होती तो इन मसालों के साथ पकाएं, डाइजेशन होगा आसान

गोभी-पालक जैसी सब्जी डाइजेस्ट नहीं होती तो इन मसालों के साथ पकाएं, डाइजेशन होगा आसान

Cook vegetable with right spices to reduce gas bloating: गोभी, पालक, मटर जैसी सब्जियों को खाकर गैस बनने लगती है तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि कौन से मसालों के साथ पकाकर खाने से दूर होगी ये समस्या।

AparajitaNov 20, 2025 05:14 pm IST
1/7

सब्जियों से अपच हो रहा तो जान लें कौन से मसालों के साथ पकाएं

हेल्दी रहना है तो फल के साथ ही सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें। लेकिन काफी सारी सब्जियों को खाने के बाद गैस, बदहजमी और अपच की समस्या परेशान करने लगती है। जैसे सर्दियों में मिलने वाली फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर जैसी सब्जियां। इन सब्जियों को आसानी से पचाने के लिए कुछ मसालों के साथ मिलाकर पकाना चाहिए। जिससे इनका डाइजेशन आसान हो जाए। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने ऐसी ही 6 सब्जियों के बारे में बताया है। जिन्हें पकाते वक्त सही मसालों का इस्तेमाल डाइजेशन को सही रखने में मदद करेगा।

2/7

आलू

आलू खाने से पेट में भारीपन और कब्ज महसूस होती है तो इसमे सरसों के दाने का तड़का लगाएं। सरसों के दाने आलू के स्टार्च को ब्रेक करने का काम करेंगे और पेट में महसूस हो रहे भारीपन को खत्म करेंगे।

3/7

फूलगोभी और पत्तागोभी

फूलगोभी और पत्तागोभी खाकर काफी सारे लोगों को गैस बनती है और वात बढ़ जाता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह बताती है कि इसे अजवाइन के साथ मिलाकर पकाएं। ऐसा करने से ये गैस को खत्म करने में मदद करेगा और डाइजेशन को सपोर्ट करेगा।

4/7

पालक

पालक में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है लेकिन ये आयरन शरीर में पूरी तरह से अब्जॉर्ब नहीं हो पाता क्योंकि इसमे ज्यादा मात्रा में ऑक्सलेट होता है। इसलिए पालक पकाते समय इसमे नींबू का रस और काली मिर्च डालनी चाहिए।

5/7

लौकी

लौकी को हल्का और सुपाच्य माना जाता है। लेकिन अगर इसे रात को खाया जाए तो इससे अग्नि कम होती है। लौकी के साथ काली मिर्च डालने पर ये गर्माहट पैदा करती है और कूलिंग इफेक्ट को बैलेंस करती है।

6/7

बैंगन

बैंगन खाने से काफी सारे लोगों को अपच की समस्या हो जाती है। साथ ही स्किन में रैशेज और पित्त की समस्या हो जाती है।

7/7

हरी मटर

हरी मटर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से गैस की समस्या होने लगती है। इसलिए हरी मटर को हींग के साथ पकाना फायदेमंद होगा।