Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलये हैं थैंक्सगिविंग डे के 6 ट्रेडिशनल व्यंजन, लंबे समय तक नहीं भूलेंगे स्वाद

ये हैं थैंक्सगिविंग डे के 6 ट्रेडिशनल व्यंजन, लंबे समय तक नहीं भूलेंगे स्वाद

Thanksgiving Day 2025 Traditional Dishes : थैंक्सगिविंग डे के दिन लोग अपने परिजनों और दोस्तों को आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशियां उनके साथ बांटने के लिए घर पर डिनर रखते हैं।

Manju MamgainNov 28, 2025 12:02 am IST
1/7

ये हैं थैंक्सगिविंग डे के 6 पारंपरिक व्यंजन

हर साल नवंबर महीने के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे 2025 मनाया जाता है। यह खास दिन लोगों में आदर और अपनेपन की भावना को जताने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने परिजनों और दोस्तों को आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशियां उनके साथ बांटने के लिए घर पर डिनर रखते हैं। जिसमें कुछ ट्रेडिशनल व्यंजनों को खास जगह दी जाती है। थैंक्सगिविंग डे के पारंपरिक व्यंजनों में अकसर रोस्टेड टर्की, स्टफिंग, ग्रेवी, मसले हुए आलू, शकरकंद, कॉर्नब्रेड और क्रैनबेरी सॉस शामिल होती हैं। डिनर के बाद डेजर्ट में अक्सर कद्दू पाई या पेकन पाई जैसी स्वीट डिश परोसी जाती हैं।

2/7

रोस्ट टर्की

थैंक्सगिविंग डे में बनाए जाने वाली सबसे फेमस डिश का नाम रोस्ट टर्की है। इस डिश को बनाने के लिए पूरा टर्की ओवन में मसालों-के साथ रोस्ट किया जाता है। जिसके अंदर स्टफिंग में (ब्रेड, प्याज, सेलेरी की फिलिंग) भरी जाती है।

3/7

स्टफिंग या ड्रेसिंग

इस डिश में ब्रेड के टुकड़े, प्याज, सेलेरी, सेज हर्ब, चिकन स्टॉक से बनी फिलिंग टर्की के अंदर या अलग से बेक करके परोसी जाती है।

4/7

मैश्ड पोटेटोज विथ ग्रेवी

मैश्ड पोटेटोज विथ ग्रेवी को तैयार करने के लिए उबले आलू को मक्खन-दूध-क्रीम के साथ मैश किया जाता है। ऊपर से टर्की की ग्रेवी डाली जाती है।

5/7

पम्पकिन पाई

थैंक्सगिविंग डे का खास डेजर्ट पम्पकिन पाई कद्दू की प्यूरी, दालचीनी, जायफल, क्रीम की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है। जिसके ऊपर व्हिप्ड क्रीम डालकर खाई जाती है।

6/7

एप्पल पाई

थैंक्सगिविंग डे का दूसरा टेस्टी डेजर्ट एप्पल पाई है। इसे बनाने के लिए सेब, चीनी, दालचीनी की फिलिंग तैयार की जाती है।

7/7

स्वीट पोटैटो कैसरोल

शकरकंद को मैश करके दालचीनी, ब्राउन शुगर, मक्खन डालकर बेक करते हैं। जिसके ऊपर मार्शमैलोज या पेकान नट्स डालते हैं। खाने में यह डिश मीठी और क्रिस्पी होती है।