
हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस कठिन व्रत की शुरुआत से पहले महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और लाल, गुलाबी, हरे जैसे रंगों के कपड़े पहनती हैं। इस व्रत के लिए अगर आप लाल रंग की साड़ी पहनने वाली हैं तो तैयार होने के लिए यहां बताई टिप्स को फॉलो करें। (सभी फोटो क्रेडिट- lilcancerian)

2/7लाल रंग अपने आप में एक चटक रंग है। इसलिए इसके साथ बहुत हैवी मेकअप आपके ओवरओल लुक के लिए सही नहीं है। लाल रंग के साथ नेचुरल मेकअप करें और न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाएं।

3/7व्रत में अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो इसे ड्रेप करने के लिए एक ऐसे तरीके को चुनें जो आपके लिए कम्फर्टेबल हो। क्योंकि ये निर्जला व्रत होता है इसलिए सही और कम्फर्टेबल स्टाइलिंग जरूरी है।

4/7व्रत में चूड़ियां बहुत ज्यादा अच्छी लगती हैं। लुक को कम्पलीट करने के लिए हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहनें। हालांकि, इन्हें बहुत हैवी कंगन के साथ पेयर ना करें, वरना लुक ओवर लगेगा।

5/7लाल रंग की साड़ी के साथ आकर्षित ब्लाउज डिजाइन को चुनें। अगर बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तो कट स्लीव्स ब्लाउज को पहनें। किसी भी ऐसे डिजाइन को ना चुनें जिसमें आप अनकंफर्टेबल हों।

6/7लाल रंग के साथ जितनी सिंपल और सोबर चीजें पहनी जाएंगी लुक उतना ही खिलकर आएगा। लाल साड़ी के साथ गोल्ड की चेन या फिर छोटा सा सोबर नेकलेस पहनें।

7/7सुंदर लुक के लिए सही हेयरस्टाइल जरूरी है। अगर आप खुले बाल रखना पसंद करती हैं तो हाफ बालों पर हल्के हाथों से क्लिप लगा लें। नहीं तो मैसी बन एक अच्छी चॉइस साबित होगी।
